47000 करोड़ रुपये से बदलेगी पूरी तस्वीर ! यहां बनेंगे 12 इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, लोगों को मिलेगा रोजगार
Udaipur Times, Industrial Cooridor : नौकरी की तलाश कर रहे बेरोजगार युवाओं के लिए अच्छी खबर है। सरकार द्वारा लोगों के रोजगार के लिए नये -नये कदम उठाये जा रहे हैं। मिली जानकारी के अनुसार, गंगा एक्सप्रेसवे के मेरठ से प्रयागराज तक 594 किमी की दूरी में 12 जनपदों में 12 औद्योगिक गलियारा स्थापित होंगे। प्रदेश सरकार इनमें बड़ी-बड़ी कंपनियों के उद्योग स्थापित कराकर ज्यादा से ज्यादा निवेश कराने के प्रयास में जुटी है।
जानकारी के मुताबिक, सरकार ने 47 हजार करोड़ के निवेश का लक्ष्य निर्धारित किया है। इस निवेश के साथ ही स्थानीय लघु और मध्यम उद्योगों को भी इससे व्यापार मिलेगा तथा मेरठ समेत अन्य जनपदों के पारंपरिक उद्योगों को भी रफ्तार मिलेगी। इसके साथ ही रोजगार के अवसर पैदा होंगे।
मिली जानकारी के अनुसार, गंगा एक्सप्रेसवे प्रदेश के 12 जनपदों से गुजर रहा है। सरकार ने सभी जनपदों में कुल 6507 एकड़ भूमि औद्योगिक गलियारा के लिए चिह्नित की है। इनमें 987 उद्योग स्थापित कराकर 47 हजार करोड़ का निवेश कराने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए सरकार पिछले चार साल से जुटी है।
जानकारी के मुताबिक, बुधवार को मेरठ में अमेरिकी कंपनी के 2913 करोड़ के निवेश वाले प्लांट का शिलान्यास किया गया। गंगा एक्सप्रेसवे जहां पश्चिम उत्तर प्रदेश को पूर्वी उत्तर पदेश से जोड़ रहा है। लोगों को आवागमन आसान हुआ है वहीं उद्योगों के कच्चे और तैयार माल की देशभर में आवाजाही के लिए सुगम साधन साबित हो रहा है।
सरकार का प्रयास है कि सभी 12 जनपदों में औद्योगिक गलियारा में विदेशी और बड़ी कंपनियों को स्थापित किया जाए। ताकि उनको कच्चा माल तथा अन्य सेवाओं की आपूर्ति करने में स्थानीय लघु और मध्यम उद्योगों को भी काम मिल सके।
मिली जानकारी के अनुसार, गंगा एक्सप्रेसवे से सटाकर स्थापित होने वाले औद्योगिक गलियारा में फार्मा, टेक्सटाइल, फूड प्रोसेसिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स, ऑटो एंसिलरी, प्लास्टिक और वेयरहाउसिंग, लाजिस्टिक्स से जुड़े उद्योग लगाए स्थापित होंगे। जिनसे स्थानीय उद्योगों को व्यापार मिलेगा।
दिल्ली मेरठ एक्सप्रेसवे, गंगा एक्सप्रेसवे, डेडीकेटेड फ्रेट कारिडोर, हिंडन और जेवर एयरपोर्ट से मेरठ की कनेक्टिविटी जहां औद्योगिक गलियारा में स्थापित होने वाले उद्योगों के लिए वहीं स्थानीय उद्योगों के पारंपरिक उद्योगों को भी वेयर हाउस तथा आधुनिक सप्लाई चेन का लाभ दिलाएंगी।
जानकारी के मुताबिक, अमेरिकी कंपनी बाल कॉर्पाेरेशन के करीब 300 मिलियन अमेरिकी डॉलर (2913 करोड़ रुपये) के निवेश से मेरठ को वैश्विक पैकेजिंग उद्योग के नक्शे पर एक नई पहचान मिलेगी।