इजिप्टियन तनोरा एक्ट से यादगार बनी सेलिब्रेशन की शाम
द सेलिब्रेशन मॉल में रविवार की शाम उदयपुरवासियों के लिए खास सौगात लिये रही। सेकण्ड एनिवर्सरी सेलिब्रेशन के तहत् इजिप्ट के कलाकार वालीद अल मर्सी ने इजिप्ट के पारंपरिक डांस तनोरा की प्रस्तुती दी। आमतौर पर यह नृत्य इजिप्ट में सूफी त्यौहार के समय किया जाता है।

द सेलिब्रेशन मॉल में इस प्रस्तुती को देखने के लिए खासी भीड़ रही। लोगों ने इस नृत्य को खूब सराहा। वालीद ने अरबीयन संगीत एवं कॉकटेल फिल्म के गीत जुगनी पर अपनी प्रस्तुती दी। तनोरा एक्ट की प्रस्तुती में लंबे गाउन जैसे ड्रेस को पहन कर हर प्रस्तुती पांच सौ राउण्ड किये जाते हैं।
उदयपुर में पहली बार इस तरह की प्रस्तुती से मॉल में उपस्थित जनसमूह उत्साहित एवं रोमांचित होकर कलाकार का तालियों से उत्साहवर्धन करते नजर आया।
मॉल प्रबंधन के अनुसार उदयपुरवासियों को शॉपिंग के साथ-साथ स्वस्थ मनोरंजन देने की परंपरा में इस तरह के सांस्कृतिक आयोजन समय समय पर किये जाते हैं। इस अवसर पर मॉल में निश्चित राशि की खरीद पर लकी ड्रा विजेताओं को डमी चेक प्रदान किये गए। चौथे सप्ताह के लकी ड्रॉ के विनर 31 जुलाई को चुने जाएंगे। द सेलिब्रेशन मॉल की सेकेण्ड एनिवर्सरी सेलिब्रेशन के तहत् 31 जुलाई तक विशेष ऑफर्स ,खरीददारी पर पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधे प्राप्त करने का लाभ उठाया जा सकता है।