लेक फेस्टिवल की शाम गुलज़ार हुई रूप और सोनाली राठोड के नग्मों से

लेक फेस्टिवल के अंतिम कार्यक्रम में फतहसागर की पाल पर शाम को बॉलीवुड के मशहूर गायक रूपकुमार राठोड और सोनाली राठोड के सदाबहार नग्मों से रविवार की शाम रंगीन हो गई। इससे पहले लेक फेस्टिवल के चलते शाम को बोट पर सवार पुलिस बैंड के जवानो ने भी लोगो का मन मोहा जबकि बहुरूपिये कलाकारों ने बच्चो को आनंदित किया। रूप कुमार राठोड और सोनाली राठोड को सुनने के लिए संगीत प्रेमी पाल पर हलकी ठण्ड के बावजूद देर रात तक जमे रहे।

 | 

Police Band Perform on Boat at Fatehsaagar during Lake Festival

मंच पर आते ही सोनाली राठोड ने कहा की “सामने पहाड़ी पर नीमच माता का मंदिर देखकर मैं भाव विभोर हो गई” इसलिए शाम का आगाज़ माता के भजन से शुरू हुई। उसके बाद साम्प्रदायिक सद्भाव की मिसाल पेश करते हुए रूप कुमार राठोड ने ख्वाजा मेरे ख्वाजा .. सुनाकर शाम को सूफीमय बना दिया। रूप और सोनाली की जुगलबंदी में दोनों ने जमकर बरसात की। पुरानी कव्वाली निगाहे मिलाने को जी चाहता है … सुनाकर खूब तालिया बटोरी वही पुराने नग्मे जैसे आप की नज़रो ने समझा प्यार की काबिल मुझे…, लागा चुनरी में दाग छुपाऊं कैसे… गाने सुनाकर श्रोताओ का मन मोहा।

लेक फेस्टिवल की शाम गुलज़ार हुई रूप और सोनाली राठोड के नग्मों से

रूप कुमार राठोड ने श्रोताओ की पसंद को ध्यान में रखकर अपने ही गाये हुए नग्मे संदेशे आते है….., ऐ जाते हुए लम्हो ज़रा ठहरो…., तेरे लिए हम है जिए हर आंसू पिए….., तुझ में रब दिखता है…. आदि सुनाकर खूब वाह वाही लूटी।

लेक फेस्टिवल की शाम गुलज़ार हुई रूप और सोनाली राठोड के नग्मों से

वेदांता और मिराज ग्रुप के सहयोग से हुए कार्यक्रम में राज्य के गृहमंत्री गुलाबचंद कटारिया, उदयपुर ग्रामीण के विधायक फूल सिंह मीणा, यूआईटी चेयरमैन रविंद्र श्रीमाली, संभागीय आयुक्त भवानी सिंह देथा, जिला कलेक्टर बिष्णु चरण मल्लिक, पर्यटन विभाग की उपनिदेशक सुमिता सरोच, जिला पर्यटन अधिकारी विवेक जोशी एवं अनेक गणमान्य नागरिक कार्यक्रम में मौजूद थे।

लेक फेस्टिवल की शाम गुलज़ार हुई रूप और सोनाली राठोड के नग्मों से लेक फेस्टिवल की शाम गुलज़ार हुई रूप और सोनाली राठोड के नग्मों से

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News