313 गांवों की बदलेगी तस्वीर ! सभी किसान होंगे मालामाल, 73000 करोड़ में बनेगा ये नया एक्सप्रेसवे
Udaipur Times, New Expressway : देश में यातायात की सुविधा को आसान और सुगम बनाने के लिए नये एक्सप्रेस वे और हाईवे का निर्माण हो रहा है। इसी के चलते उत्तर प्रदेश और बिहार सहित देश के तमाम राज्यों में सड़कों की कनेक्टिविटी को लेकर लगातार काम किया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक, राज्यों को एक-दूसरे से जोड़ने के लिए एक्सप्रेसवे तैयार किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में उत्तर प्रदेश, बिहार और पश्चिम बंगाल को आपस में जोड़ने और बेहतर कनेक्टिविटी करने के लिए एक नए एक्सप्रेसवे का निर्माण होने वाला है, जिसका नाम गोरखपुर-सिलीगुड़ी एक्सप्रेसवे है।
मिली जानकारी के अनुसार, यह एक्सप्रेसवे यूपी के गोरखपुर से शुरू होगा और बिहार के अलग-अलग जिलों से होकर पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी तक पहुंचेगा। इस एक्सप्रेसवे के बनने से नॉर्थ ईस्ट जाना भी लोगों के लिए आसान हो जाएगा। इस एक्सप्रेसवे के बनने से सबसे ज्यादा फायदा बिहार को होने वाला है। बिहार के कुल 8 जिलों से यह एक्सप्रेसवे गुजरेगा।
जानकारी के मुताबिक, बिहार के पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, शिवहर, सीतामढ़ी, मधुबनी, सुपौल, अररिया और किशनगंज शामिल है। बताया जा रहा है की बिहार में इस परियोजना के लिए करीब 2941 हेक्टेयर जमीन अधिग्रहित की जा सकती है। 8 जिलों के 39 प्रखंडों को 313 गांव इस परियोजना से जुड़ेंगे। पश्चिम चंपारण में 14 मौजा, पूर्वी चंपारण में 56 गांव, शिवहार में 12 गांव, सीतामढ़ी में 31 गांव, सुपौल में 17 मौजा, अररिया में 48 मौजा और किशनगंज में 51 मौजा शामिल है।
इस एक्सप्रेसवे का नाम गोरखपुर-सिलीगुड़ी ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे होगा। मिली जानकारी के अनुसार, इसकी कुल लंबाई 568.7 किलोमीटर होगी। इस एक्सप्रेसवे का सबसे अधिक हिस्सा करीब 417 किलोमीटर बिहार से होकर गुजरेगा। यह एक्सप्रेसवे गोरखपुर से शुरू होगा और फिर कुशीनगर होते हुए बिहार में प्रवेश करेगा. इसके बाद पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, शिवहर, सीतामढ़ी. मधुबनी, सुपौल, अररिया, किशनगंज होते हुए पश्चिम बंगाल में एंट्री होगी। इस एक्सप्रेसवे के निर्माण की कुल लागत 73,000 करोड़ रुपये बताई जा रही हैं।