हरियाणा के बल्लभगढ़ की बदलेगी तस्वीर ! हाईवे पर जाम की होगी छुट्टी, जाने नया मास्टर प्लान ?
Udaipur Times, Haryana news : हरियाणा में वाहन चालकों के लिए अच्छी खबर सामने आई है। राष्ट्रीय राजमार्ग के रेलवे पुल (आरओबी) को सात लेन बनाने की मंजूरी मिल जाने से बल्लभगढ़-पलवल आने-जाने वाले लोगों का जहां आवागमन सुगम होगा, इसके साथ ही सेक्टर-58 की रेड लाइट पर लगने वाले ट्रैफिक जाम से भी छुटकारा मिलेगा।
मिली जानकारी के अनुसार, मंडी को ध्यान में रखते हुए यू-टर्न भी बनाने योजना को स्वीकृति मिल गई है। राजमार्ग को आगरा से दिल्ली तक छह लेन बना दिया है। बल्लभगढ़ आरओबी पहले से चार लेन बना हुआ है।
इसे अभी तक छह लेन न बनाने के कारण अक्सर यहां पर ट्रैफिक जाम की स्थिति का सामना करना पड़ता है। जिसके चलते कई बार दुर्घटना भी घट जाती है। जानकारी के मुताबिक, अब राष्ट्रीय राजमार्ग मंत्रालय ने दिल्ली से आगरा खंड पर 1123.56 करोड़ रुपये की योजना को यातायात व्यवस्था बेहतर बनाने के लिए मंजूरी दे दी है।
इसी योजना में राजमार्ग के बल्लभगढ़ आरओबी को चार से सात लेन बनाने की स्वीकृति दी गई है। इसी के साथ सेक्टर-58 में अर्थमूवर उद्योग के सामने की रेड लाइट को खत्म करके अंडर पास बनाने की योजना को मंजूरी मिल गई है।
आरओबी के नीचे यू-टर्न भी बनाए जाएंगे। यह यू-टर्न दिल्ली और पलवल दोनों तरफ बनाए जाएंगे। जिससे लोगों का आवागमन और आसान होगा। जानकारी के अनुसार, इस योजना से अब लोगों को सेक्टर-58 की रेड लाइट और आरओबी के ऊपर लगने वाले ट्रैफिक जाम से छुटकारा मिल जाएगा।