हरियाणा के गुरुग्राम की बदलेगी तस्वीर ! 455 करोड़ से यहां बनेगा 2.24 KM एलिवेटेड रोड, देखें पूरा रोडमैप ?
Udaipur Times, New Elevated Road : दिल्लीवासियों के लिए अच्छी खबर है। जानकारी के लिए आपको बता दें की दिल्ली-जयपुर हाईवे पर हीरो होंडा चौक से लेकर उमंग भारद्वाज चौक तक एलिवेटेड रोड के निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) द्वारा इसका निर्माण किया जाएगा। मिली जानकारी के अनुसार, गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) को इसके लिए शुक्रवार को राज्य सरकार से मंजूरी मिल गई। निर्माण की लागत को जीएमडीए वहन करेगा।
जानकारी के मुताबिक, पिछले सात साल से हीरो होंडा चौक रोड की योजना पर जीएमडीए और NHAI के बीच मंथन चल रहा था। पिछले छह महीने में तो यह फैसला हो गया था कि इस रोड का निर्माण NHAI के बजाय जीएमडीए करेगा। जीएमडीए के नवनियुक्त सीईओ डीके बेहेरा ने पदभार ग्रहण होने के बाद कार्यकारी अभियंताओं से लेकर मुख्य अभियंताओं के साथ बैठक की। बैठक के बाद राज्य सरकार को संशोधित प्रस्ताव भेजा गया। राज्य सरकार ने जीएमडीए सीईओ के संशोधित प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान कर दी।
सीईओ डीके बेहेरा के मुताबिक, हीरो होंडा चौक से लेकर उमंग भारद्वाज चौक तक करीब 2.24 किमी लंबे इस रोड के निर्माण की परियोजना पर करीब 455 करोड़ रुपये की लागत आएगी। मिली जानकारी के अनुसार, एलिवेटेड रोड को 6 लेन का तैयार किया जाएगा। इसके बनने के बाद द्वारका एक्सप्रेसवे और दिल्ली-जयपुर हाईवे के बीच आवागमन आसान हो जाएगा। इस परियोजना के तहत भूमि अधिग्रहण और उपयोगिता सेवाओं के स्थानांतरण पर करीब 116.55 करोड़ रुपये खर्च किए जा चुके हैं।
गुरुग्राम-पटौदी-रेवाड़ी हाईवे का निर्माण कर रही कंपनी को इस एलिवेटेड रोड के निर्माण का कार्य सौंपा जाएगा। इस कंपनी के माध्यम से एलिवेटेड रोड के निर्माण का डिजाइन NHAI की तरफ से तैयार करवाया जाएगा। इस डिजाइन को लेकर जीएमडीए से मंजूरी लेने के पश्चात निर्माण की दिशा में कदम बढ़ाया जाएगा।
मिली जानकारी के अनुसार, रोड का डिजाइन फाइनल नहीं होने की वजह से सेक्टर-37 में प्रस्तावित मेट्रो स्टेशन का डिजाइन प्रभावित था। इस स्टेशन के समीप फुट ओवर ब्रिज का निर्माण होना है। इसे कितना ऊंचा तैयार किया जाए, यह भी फाइनल नहीं हो पा रहा था। जीएमआरएल ने इस स्थिति से जीएमडीए सीईओ डीके बेहेरा को अवगत करवाया था।
जानकारी के लिए आपको बता दें की राज्य सरकार से इस परियोजना को मंजूरी मिलना इसके क्रियान्वयन की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। इस एलिवेटेड मार्ग के निर्माण से सड़क नेटवर्क को मजबूती मिलेगी। प्रमुख मार्गों के बीच संपर्क बेहतर होगा। इसके साथ ही ट्रैफिक जाम की समस्या को कम करने में भी मदद मिलेगी।