हरियाणा में करोड़ों की लागत से बदलेगी इन 5 सड़कों की तस्वीर ! हाईवे से बढ़ेगी कनेक्टिविटी
Udaipur Times, New Road : हरियाणा वासियों के लिए अच्छी खबर आई है। मिली जानकारी के अनुसार, भिवानी शहर और कस्बों से हाई वे से लिंक होने वाली बदहाल सड़कों पर सफर करना अब आसान होने वाला है। लंबे समय से गड्ढों और टूटी सड़कों की परेशानी झेल रहे वाहन चालकों के लिए राहत भरी खबर है। जानकारी के मुताबिक, शहर और आसपास के क्षेत्र की पांच प्रमुख सड़कों की सूरत बदलने के लिए 16 करोड़ रुपये की बड़ी राशि मंजूर हुई है।
इस बजट से करीब 15 किलोमीटर लंबाई की सड़कों का कायाकल्प किया जाएगा। इन सड़कों के दुरुस्त होने से आवागमन करने वाले हजारों लोगों को राहत मिलेगी, इसके साथ ही यातायात भी पहले के मुकाबले सुगम और सुरक्षित हो सकेगा।
जैसा की बताया जा रहा है की बारिश के दौरान गड्ढों में पानी भरने और सर्दियों में धुंध व कोहरे के कारण इन सड़कों पर दुर्घटनाओं का खतरा भी बढ़ जाता है। अब 16 करोड़ रुपये की लागत से पांच प्रमुख सड़कों के सुधरने से इन समस्याओं से काफी हद तक निजात मिलने की उम्मीद है।
जानकारी के मुताबिक, PWD विभाग की योजना के तहत चौ. देवीलाल चौक से हालुवास टी प्वाइंट तक तीन किलोमीटर, जिला जेल से तिगड़ाना मोड़ तक करीब ढाई किलो मीटर के अलावा बवानीखेडा और जाटूलुहारी से हाई वे से लिंक रोड का टेंडर लगा दिया है।
ग्रेप चालू है इसलिए जनवरी में इस पर काम शुरू हो पाएगा। इन सड़कों के निर्माण कार्य पूरा होने के लिए नौ माह की अवधि निर्धारित की गई है।