3 राज्यों की बदलेगी तकदीर; हवा से भी तेज दौड़ेंगी गाड़ियां, यहां बनने जा रहा 32 हजार करोड़ का नया एक्सप्रेसवे
Udaipur Times, Expressway News : वाहन चालकों के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। उत्तर प्रदेश, बिहार और पश्चिम बंगाल के लोगों को बड़ी राहत मिलने वाली है। तीनों राज्यों से होकर गुजरने वाला नया एक्सप्रेसवे जल्द सभी को जोड़ने वाला है। अब इस एक्सप्रेसवे से गोरखपुर से सिलीगुड़ी जाने में अब 14-15 नहीं बल्कि सिर्फ 6-8 घंटे ही लगने वाले है, जिससे सफर करने वालों के समय में बड़ी बचत होने वाली है।
ये एक्सप्रेसवे तीन राज्यों से होकर गुजरने वाला है। जिससे UP, बिहार और पश्चिम बंगाल की पूरी तरह से तस्वीर बदलने वाली है। इस एक्सप्रेसवे से गोरखपुर से सिलीगुड़ी पहुंचने में बस 6 घंटे का समय लगने वाला है। Expressway News
यह एक्सप्रेसवे 32,000 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाला है। इस हाई-स्पीड कॉरिडोर के पूरा होने के बाद यात्रा का समय काफी कम हो जाएगा।
इस एक्सप्रेसवे को 6 लेन वाले ग्रीनफील्ड कॉरिडोर के रूप में बनाया जाने वाला है, जिसमें आगे चलकर 8 लेन तक विस्तार होने के आसार लगाए गए है। इस परियोजना की अनुमानित लागत करीब 32,000 करोड़ रुपये बताई जा रही है और इसे 120 KM प्रति घंटे की गति तक वाहनों के लिए तैयार किया गया है। Expressway News
इस एक्सप्रेसवे का रूट गोरखपुर के पास जगदीशपुर से शुरू होकर सिलीगुड़ी तक जाएगा, जो रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण शहर है और भारत के पूर्वोत्तर का प्रवेश द्वार माना जाता है। सिलीगुड़ी की भारत-नेपाल सीमा के पास स्थिति और 'चिकन नेक' के नाम से मशहूर संकरी सिलीगुड़ी कॉरिडोर के नजदीक होने के कारण यह एक्सप्रेसवे क्षेत्रीय पहुंच को बेहतर बनाएगा और पूर्वोत्तर राज्यों से कनेक्टिविटी को मजबूत करेगा। Expressway News
यह कॉरिडोर उत्तर प्रदेश, बिहार और पश्चिम बंगाल के 12 जिलों से होकर गुजरेगा। उत्तर प्रदेश में एक्सप्रेसवे लगभग 84 किमी लंबा होगा और गोरखपुर, देवरिया और कुशीनगर जिलों से होकर जाएगा। सबसे लंबा हिस्सा बिहार में होगा, जहां एक्सप्रेसवे करीब 416 किमी तक फैला होगा। यह रूट पश्चिम चंपारण, शिवहर, पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, सुपौल, मधुबनी, अररिया और किशनगंज जैसे जिलों से होकर गुजरने की उम्मीद है।
जानकारी के अनुसार इस परियोजना का सबसे बड़ा फायदा गोरखपुर से सिलीगुड़ी के बीच यात्रा समय में कमी होगा। जिससे लोग इस बेहतर सफर का लुत्फ उठा सकेंगे। Expressway News
गोरखपुर-सिलीगुड़ी एक्सप्रेसवे को गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे से जोड़ा जाएगा, जो आगे पूर्वांचल एक्सप्रेसवे से जुड़ता है। इससे उत्तर भारत में एक बड़ा हाई-स्पीड रोड नेटवर्क बनेगा, जिससे प्रमुख शहरों के बीच पहुंच आसान होगी और माल व यात्रियों की आवाजाही भी बेहतर होगी। Expressway News
अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार यह कॉरिडोर क्षेत्र में पर्यटन और आर्थिक गतिविधियों को बड़ा बढ़ावा दे सकता है। सिलीगुड़ी दार्जिलिंग, गंगटोक और कई पूर्वोत्तर राज्यों जैसे लोकप्रिय पर्यटन स्थलों का मुख्य प्रवेश द्वार है।
जानकारी के अनुसार इस परियोजना शहरी केंद्रों, सीमा क्षेत्रों और प्रमुख आर्थिक कॉरिडोर के बीच पहुंच को बेहतर बनाकर व्यापार, लॉजिस्टिक्स और क्षेत्रीय विकास को भी मजबूत करेगी। Expressway News
निर्माण कार्य तेजी से आगे बढ़ रहा है और गोरखपुर-सिलीगुड़ी एक्सप्रेसवे पूर्वी भारत के सबसे महत्वपूर्ण सड़क इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में से एक बनने जा रहा है।
