37 गांवों की चमकेगी किस्मत ! नया रिंग रोड हुआ मंजूर, सरकार करेगी जमीनों का अधिग्रहण

 | 
37 गांवों की चमकेगी किस्मत ! नया रिंग रोड हुआ मंजूर, सरकार करेगी जमीनों का अधिग्रहण

Udaipur Times, New Delhi, Aligarh Ring Road : वाहन चालकों के लिए बड़ी खुशखबरी आई है, जल्द ही एक नया रिंग रोड बनने वाला है। इस नए रिंग रोड को लेकर सरकार ने मंजूरी दे दी है, इस नए रिंग रोड के बनने से वाहनचालकों को बड़ा फायदा मिलने वाला है इसके साथ ही इस रिंग रोड को बनाने के लिए 37 गांवों की जमीनों का अधिग्रहण होगा। 

जानकारी के मुताबिक इस नए रिंग रोड के लिए 37 गांवों की 357 हेक्टेयर जमीन को अधिग्रहण होगा। इससे अलीगढ़ से दिल्ली-NCR तक प्रॉपर्टी बाजार में तेजी आएगी। यह प्रोजेक्ट पश्चिमी यूपी से दिल्ली-NCR की कनेक्टिविटी को और मजबूत कर देगा। Aligarh Ring Road

37 गांवों की जमीन होगी अधिग्रहित

मिली जानकारी के अनुसार इस नए रिंग रोड के लिए अलीगढ़ में गभाना तहसील के 10 और कोल तहसील के 27 गांवों की जमीनों को लिया जाएगा। जानकारी के मुताबिक प्रशासन इन गांवों के जिन लोगों की जमीन अधिग्रहित होनी है, उन्हें दावे और आपत्तियां दर्ज कराने के लिए 21 दिनों का समय दिया गया है। Aligarh Ring Road

गभाना तहसील के यह गांव शामिल

मिली जानकारी के अनुसार पला सल्लू, कोरह रुस्तमपुर, सांगौर, खेरिया हैबत खां, कलुआ, दादूपुर कोटा, सुमेरपुर, समस्तपुर कोटा, अमरौली। 

कोल तहसील के 27 गांव

जानकारी के मुताबिक छेरत सुढ़ियाल, साठा, खेरूपुरा, सपेरा भानपुर, किठारा, जटपुरा, बरौठ, कस्तली वैश्य, पला मजरा कस्तली वैश्य, चंदौखा, मोरथल, मोहनपुर, नयाबांस नरेंद्रगढ़ी, आजमाबाद मछुआ, सिकंदरपुर मछुआ, खान आलमपुर, पनैठी, अदौन, जुलूपुर सिहोर, इमलानी, मई, महमूदपुर जमालपुर, चंगेरी, भोजपुर, अलहदादपुर, बरौठा और हरदुआगंज। Aligarh Ring Road

सुपरफास्ट कनेक्टिविटी 

मिली जानकारी के अनुसार अलीगढ़ से दिल्ली तक सुपरफास्ट कनेक्टिविटी होगी। यह हाईवे गभाना से शुरू होगा और जवान ब्लॉक, धनिपुर हवाई अड्डे के ठीक पीछे से निकलेगी। यहां से अलीगढ़-कानपुर जीटी रोड, पनेठी, ओजोन सिटी, रामघाट रोड और अनूपशहर रोड को क्रॉस करेगी। जानकारी के मुताबिक इसके बाद अकराबाद के पास किरतपुर टोल, मथुरा बाईपास पर जाकर खत्म होगी। जिससे शहर के चारों तरफ एक परफेक्ट बाईपास लूप तैयार हो जाएगा।

फायदा

जानकारी के मुताबिक इस रिंग रोड के निर्माण का सबसे बड़ा फायदा दिल्ली-NCR, नोएडा और जेवर में बन रहे नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट की कनेक्टिविटी को मिलेगा। मिली जानकारी के अनुसार इस रिंग रोड के बनने से अलीगढ़ से दिल्ली, आगरा, मथुरा और कानपुर तक का का सफर भी आसान होने वाला है। अलीगढ़ का यह रिंग रोड सीधे दिल्ली-कानपुर एक्सप्रेसवे, आगरा-मुरादाबाद हाईवे और अलीगढ़-पलवल एक्सप्रेसवे को जोड़ देगा। Aligarh Ring Road

मिली जानकारी के अनुसार पलवल एक्सप्रेसवे आगे चलकर इंटरचेंज पर यमुना एक्सप्रेसवे से जुडे़गा। जानकारी के मुताबिक रिंग रोड बनने के बाद वाहन चालक बिना अलीगढ़ शहर में फंसे सीधे यमुना एक्सप्रेसवे और जेवर एयरपोर्ट की तरफ जा सकेंगे जिससे सफर का समय करीब 40 से 50 मिनट कम हो जाएगा।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News