हरियाणा में 51 गांवों की बदलेगी किस्मत, यहां बसेगा नया शहर ! जमीनों का होगा अधिग्रहण
Udaipur Times, Haryana News, फरीदाबाद : हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण की तरफ से औद्योगिक नगरी के विस्तार को नई दिशा देने की तैयारी शुरू कर दी गई है। HSVP ने 51 गांवों की करीब 11,895 एकड़ जमीन पर नया शहर विकसित करने की योजना तैयार की है।
मिली जानकारी के अनुसार योजना में करीब 10,861 एकड़ जमीन रिहायशी, कमर्शियल और अन्य शहरी उपयोग के लिए प्रस्तावित की गई है। नए सेक्टरों में करीब 10 लाख लोगों को बसाने की योजना है। Haryana News
जानकारी के मुताबिक औद्योगिक नगरी में आबादी का विस्तार तेजी से हुआ है। वर्तमान में शहर की आबादी लगभग 28 लाख पहुंच गई है। लेकिन कई बाहरी इलाकों में योजनाबद्ध बेहतर सीवर, सड़क, पेयजल, सरकारी स्कूल, परिवहन, अस्पताल आदि सुविधाएं अभी सीमित हैं। प्रस्तावित जमीन पर 1,034।637 एकड़ में ट्रांसपोर्ट नगर बसाया जाएगा। बाकि कम्युनिकेशन से जुड़े उपयोग के लिए रखी गई है।
मिली जानकारी के अनुसार इसके तहत सेक्टर 132, 135 और 145 में ट्रांसपोर्ट से जुड़ी सुविधाएं देने की योजना है। ग्रेटर फरीदाबाद स्थित यमुना के समीप लगते गांवों की जमीन चिन्हित की गई है। Haryana News
जानकारी के मुताबिक मास्टर प्लान-2031 के तहत 51 गांवों की जमीन पर नए सेक्टर विकसित करने की योजना है। इसमें आवासीय, कमर्शियल और ट्रांसपोर्ट सुविधाएं विकसित की जाएंगी। किसानों से जमीन खरीद के लिए ई-भूमि पोर्टल पर आवेदन मांगे हैं। - संदीप दहिया, अधीक्षण अभियंता, HSVP