प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला ईवीएम में बंद, मतगणना 8 को
विधानसभा आमचुनाव के तहत जिले की आठ विधानसभा के लिए एक दिसम्बर को हुए मतदान में अपने मताधिकार का प्रयोग कर लोगों ने आठ प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला ईवीएम में बंद कर दिया है।
विधानसभा आमचुनाव के तहत जिले की आठ विधानसभा के लिए एक दिसम्बर को हुए मतदान में अपने मताधिकार का प्रयोग कर लोगों ने आठ प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला ईवीएम में बंद कर दिया है।
प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार इन ईवीएम मशीनों द्वारा सभी बूथों पर डाले गए मतों की गणना आठ दिसम्बर को राजकीय मीरा कन्या महाविद्यालय में होगी। इस मतगणना के बाद ही विजेता प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की जाएगी।