हरियाणा के इन 12 गांवों की बदलेगी किस्मत ! 5 हजार एकड़ जमीन पर बनेगी नई टाउनशिप
Udaipur Times, Haryana News : हरियाणा वासियों के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। हरियाणा के 12 गांवों की किस्मत बदलने वाली है। हरियाणा सरकार द्वारा राज्य में रिहायशी और औद्योगिक क्षेत्र के लिए एक महत्वाकांक्षी योजना के तहत कुल 35 हजार 500 एकड़ भूमि खरीदी जाएगी। जानकारी के मुताबिक इसमें रेवाड़ी जिले से 5 हजार एकड़ भूमि की खरीद प्रस्तावित है। इसके लिए जमीन देने के इच्छुक लोगों से आवेदन मांगे गए थे।
मिली जानकारी के अनुसार रेवाड़ी के डीसी अभिषेक मीणा ने बताया कि HSIIDC के माध्यम से जिले में एक नई टाउनशिप की स्थापना की जाएगी। इस परियोजना के लिए खेड़ा आलमपुर, पहराजवास, पाल्हावास, रोहड़ाई, रोझूवास, सैदपुर, शादीपुर, अहमदपुर पड़तल, सुर्खपुर टप्पा कोसली, कुतुबपुर जागीर और कुतुबपुर मोला गांवों से भूमि खरीदी जाएगी। Haryana News
जानकारी के मुताबिक भूमि खरीद प्रक्रिया को सरल और पारदर्शी बनाने के लिए सरकार ने ई-भूमि पोर्टल बनाया था।
मिली जानकारी के अनुसार DC ने बताया कि इस परियोजना से क्षेत्र में औद्योगिक विकास को बढ़ावा मिलेगा और नए रोजगार के अवसर सृजित होंगे। साथ ही, नई टाउनशिप के विकास से आधुनिक शहरी सुविधाएं भी उपलब्ध होंगी। Haryana News
जानकारी के मुताबिक उनका कहना है कि यह परियोजना क्षेत्र के समग्र विकास में मील का पत्थर साबित होगी और इससे स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी बढ़ावा मिलेगा। इस परियोजना से न केवल नए रोजगार के अवसर पैदा होंगे, बल्कि क्षेत्र में आधारभूत संरचना का भी विकास होगा।