माइलेज का बाप ! मात्र 2 हजार रुपये में घर ले आए Hero HF Deluxe, देखें नए फीचर्स
Udaipur Times, Automobile News : अगर आप भी नई बाइक खरीदने का प्लान बना रहे है तो आज हम आपके लिए बहुत ही जरूरी जानकारी लेकर आए है। जानकारी के अनुसार Hero MotoCorp ने अपनी सबसे किफायती मोटरसाइकिल HF Deluxe को इंडियन मार्केट में Flex Fuel से चलने वाले इंजन के साथ लॉन्च कर दिया है। नई Hero HF Deluxe Flex Fuel को पेट्रोल में 20 प्रतिशत इथेनॉल से लेकर 85 प्रतिशत इथेनॉल से इस बाइक को चला सकते है।
अगर आप भी नई बाइक खरीदने का प्लान बना रहे है ऑयर ये भी चाहते है की आपकी नई बाइक किसी भी तरह के इथेनॉल ब्लेंड वाली फ्यूल पर चल सके, तो HF Deluxe Flex Fuel आपके लिए बेस्ट ऑप्शन रहने वाली है। Automobile News
On Road Price
जानकारी के अनुसार दिल्ली में HF Deluxe Flex Fuel को मात्र ₹72,792 की शुरुआती Ex शोरूम कीमत पर खरीदा जा सकता है और इसे फिलहाल एक ही वेरिएंट ऑप्शन में उतारा गया है।
इसकी खरीद पर आपको 7,323 रुपये का RTO शुल्क और लगभग 5,995 रुपये का इंश्योरेंस अमाउंट भरना होगा। इस तरह गाड़ी की ऑन रोड कीमत 86,110 रुपये हो जाएगी। Automobile News
Down Payment & EMI
आपने अगर 10 हजार रुपये का डाउन पेमेंट दे दिया तो बचे हुए 62,792 रुपये का टू-व्हीलर लोन लेना होगा। इस बाइक के लिए 3 साल का Loan लिया। इस तरह 10 प्रतिशत ब्याज दर से आप ₹2,026 की कुल 36 EMI भरकर अपने बाइक लोन को अदा कर सकते हैं। इस हिसाब से आप 3 साल में कुल 10,148 रुपये ब्याज में भरेंगे और कुल 72,940 रुपये किस्तों में जाएंगे। अगर 10 हजार रुपये डाउन पेमेंट वाले जोड़ लिए जाएं, तो 3 साल बाद कुल लागत 82,940 रुपये हो जाएगी। Automobile News
Hero HF Deluxe Flex Fuel का डिज़ाइन रेगुलर HF Deluxe जैसा ही रखा गया है। बाइक में लंबी और आरामदायक सीट, ब्लैक-थीम बॉडी, ट्यूबलेस टायर और मजबूत कम्यूटर-फ्रेंडली स्टाइल मिलता है। फीचर्स की बात करें तो इसमें i3S स्टार्ट-स्टॉप टेक्नोलॉजी, साइड-स्टैंड इंजन कट-ऑफ, एनालॉग-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और फ्यूल इंजेक्शन सिस्टम दिया गया है। Automobile News
पावर के लिए इसमें 97।2 सीसी एयर-कूल्ड, सिंगल-सिलेंडर इंजन मिलता है। ये पावरट्रेन लगभग 8।5 PS की पावर और 8।3 Nm टॉर्क जनरेट करता है। सबसे बड़ी खासियत इसकी Flex Fuel टेक्नोलॉजी है, जिसके कारण ये E20 से लेकर E85 (85% इथेनॉल) मिश्रित ईंधन पर चल सकती है। बाइक में 4-स्पीड गियरबॉक्स और बेहतर फ्यूल एफिशिएंसी भी मिलती हैं। Automobile News
Disclaimer : ऊपर बताई गई On Road Price और EMI केवल एक उदाहरण है। डीलरशिप, RTO, बैंक और इंश्योरेंस कंपनी बदलने पर कैलकुलेशन अलग हो सकती है।
