गांधी ग्राउण्ड में पटाखों का बाजार आज से प्रारम्भ
दीपावली के मौके पर नगर निगम की ओर से आंवटित दुकाने प्रारम्भ हो चुकी है, जिस पर शहरवासी पटाखे खरीदने के लिए उमड रहे हैं। निगम की ओर से 63 लोगों को दुकाने आवंटित की गई है। मेले में तमिलनाडु के शिवाकाशी के बने पटाखें की भी बिक्री हो रही है। इन दुकानों कों जिला कलेक्टर की अनुमति के बाद शुरू किया गया है।

मेले में आए दुकानदारों का कहना है कि इस बार पिछले वर्ष के मुकाबले कीमतों में 15-20 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। मेले में बच्चो के लिये विशेष प्रकार के पटाखें और राकेट्स उपलब्ध है। यह मेला दीपावली तक गांधी ग्राउण्ड में जारी रहेगा।