हास्य से सराबोर रहा प्रथम महामूर्ख हास्य कवि सम्मेलन

वरिष्ठ नागरिकों को 24 घंटे हर प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए जिला प्रशासन द्वारा लागू किये गये उदयपुर केयर नामक प्रोजेक्ट को अपने हाथ में लेकर रोटरी क्लब मेवाड़ द्वारा उसका सफलतापूर्वक संचालन हेतु धनसंग्रह के लिए रोटरी क्लब मेवाड़ एवं रोटरी उदयपुर मेवाड़ सर्विस ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में आज भारतीय लोककला मण्डल के मुक्ताकाशी रंगमंच पर शहर का प्रथम महामूर्ख हास्य कवि स्म्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें पद्मश्री हास्य कवि सुरेन्द्र शर्मा ने अपनी चार लाईना एवं अनेक हास्य रचनाओं से रंगमंच पर उपस्थित हजारों श्रोताओं को हास्य से लोटपोट कर दिया।

 | 

कवि सम्मेलन में पद्मश्री कवि सुरेन्द्र शर्मा ने हाल ही में सम्पन्न हुए उत्तरप्रदेश चुनावों पर कटाक्ष करते हुए कहा कि मैं चुनाव नहीं लड़ता क्यूं कि जब देश की जनता को प्यार से जीता जा सकता है तो लडक़र जीतनें की क्या जरूरत है.. इस अवसर पर उन्होंने देश के धर्माचार्यों से सवाल किया कि राम तो सबरी के झूठे बैर खा सकते है लेकिन सबरी राम के मन्दिर में क्यूं नहीं जा सकती.. इस पर जनता ने तालिया बजाकर उनकी बात का पूरा समर्थन किया।

हास्य से सराबोर रहा प्रथम महामूर्ख हास्य कवि सम्मेलन

श्रृंगार रस की कवियित्री डॉ.अनामिका अम्बर ने अपनी रचना में कहा “शाम भी खास है,वक्त भी खास है,मुझको एहसास है,तुझको एहसास है,इससे ज्यादा हमें और क्या चाहिये मैं तेरे पास हूं तू मेरे पास है…… , जहाँ पर सच दया सम्मान और ईमान रहता है वहीँ जाकर वह अल्लाह है और भगवन रहता है…. दर्शकों ने मुक्त कंठ से सराहा।

कवि मुन्ना बैटरी ने रचना राम की धरा पर हर ओर केसरिया ही छाया है….. , पर जनता की खूब तालियां बटोरी। भीलवाड़ के कवि दीपक पारीक अपने भविष्य के अक्षर अपने हाथों काले मत करों बच्चों को संस्कार दो, कम उम्र में मोबाईल का इस्तेमाल मत करों जैसी कविता को दर्शको ने सराहा।

कवि सम्मेलन के सूत्रधार कवि अजातशत्रु ने अपनी हास्य रचना “ बिन मौसम के बरसा पानी, नष्ट हो गई धूल ……,जोगीरा सा रा रा रा रा इसके अलावा एक और हास्य कविता फेसबुक जैसा फेस तुम्हारा , गूगल जैसी चाल“ सुनायी तो सभी ने तालियां बजाकर उस रचना का स्वागत किया।

इससे पूर्व रोटरी क्लब अध्यक्ष संदीप सिंघटवाडिय़ा ने बताया कि वृद्धजनों की सहायतार्थ क्लब ने पहल करते हुए जिला कलेक्टर को सवा लाख रूपयें का चैक प्रदान किया। क्लब के संरक्षक हंसराज चौधरी ने बताया कि सम्मेलन के अतिथियों जिला कलेक्टर रोहित गुप्ता, विशिष्ठ अतिथि महापौर चन्द्रसिंह कोठारी, नगर विकास प्रन्यास चेयरमेन रविन्द्र श्रीमाली, पुलिस अधीक्षक राजेन्द्र प्रसाद गोयल, अपर पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी, रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3052 के प्रान्तपाल रमेश चौधरी एवं चेम्बर ऑफ कॉमर्स उदयपुर डिविजन के अध्यक्ष पारस सिंघवी सहित क्लब पदाध्किारियों ने वृद्धजनों की सहायतार्थ तैयार की गई  www.udaipurcare.com नामक वेबसाईट का लोकार्पण किया।

कार्यक्रम संयोजक एंव संचालक अनिल मेहता ने बताया कि यह उदयपुर केयर नामक कॉल सेन्टर प्रतिदिन प्रात: 8 से रात्रि 8 बजे तक चलेगा। इसके बाद आने वाला कॉल सीधा कन्ट्रोल रूम में डायवर्ट होगा। जहाँ पर उस वृद्धजन को हर प्रकार की सुविधा उपलब्ध करायी जाएगी।

हास्य से सराबोर रहा प्रथम महामूर्ख हास्य कवि सम्मेलन

रविन्द्र श्रीमाली ने वृद्धजनों के लिए जमीन आंवटन के लिए पूर्ण सहयोग का जहाँ आश्वासन दिया वहीं पूर्व प्रान्तपाल निर्मल सिंघवी ने इस प्रोजेक्ट के लिये 21 हजार रूपयें देने की घोषणा की।

रोटरी क्लब मींरा अध्यक्ष मोनिका सिंघटवाडिय़ा ने बताया कि वरिष्ठ नागरिकों को मेडीकल सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए जीबीएच अमेरीकन हॉस्पिटल के साथ अनुबन्ध किया है जहाँ कार्डधारी वरिष्ठ नागरिक को मेडीकल सुविधाओं में 50 प्रतिशत छूट मिलेगी। इस अवसर पर संदीप सिंघटवाडिय़ा, संरक्षक हसंराज चौधरी, सहायक प्रान्तपाल डॉ.लोकेश जैन, रोटरी क्लब मींरा की अध्यक्ष मोनिका सिंघटवाडिय़ा, सचिव मनीष गन्ना ने अतिथियों का उपरना ओढ़ाकर स्वागत किया। प्रारम्भ में मनीष गन्ना ने अतिथियों का स्वागत किया।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News