नये सत्र के प्रथम हैप्पी स्कूल का हुआ उद्घाटन
इनरव्हील क्लब उदयपुर द्वारा आज नये सत्र का पहला हैप्पी स्कूल निकटवर्ती गांव लोयरा के राठौड़ों का गुड़ा स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय में जरूरत की सभी सामग्री उपलब्ध कराकर उसे हैप्पी स्कूल में परिवर्तित कर दिया। इससे बच्चों में अपार उत्साह देखा गय। इस हैप्पी स्कूल का उद्घाटन इनरव्हील की निवर्तमान एसोसिएशन प्रेसीडेन्ट प्रेट्रिशिया हिल्टन […]
इनरव्हील क्लब उदयपुर द्वारा आज नये सत्र का पहला हैप्पी स्कूल निकटवर्ती गांव लोयरा के राठौड़ों का गुड़ा स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय में जरूरत की सभी सामग्री उपलब्ध कराकर उसे हैप्पी स्कूल में परिवर्तित कर दिया। इससे बच्चों में अपार उत्साह देखा गय। इस हैप्पी स्कूल का उद्घाटन इनरव्हील की निवर्तमान एसोसिएशन प्रेसीडेन्ट प्रेट्रिशिया हिल्टन ने किया।
क्लब अध्यक्ष आशा कुणावत ने बताया कि इस विद्यालय में क्लब की ओर से करीब 50 हजार की लागत की बच्चों के लिये ड्रेसें, काॅपी, स्टेशनरी, विन्स प्रोजेक्ट के तहत हाथा धोने के साबुन, टाॅवेल, ब्रश, बच्चों के बैठ कर अध्ययन करने के लिये स्टूल एवं डेस्क, लाईब्रेरी में पुस्तके रखने के लिये रैक और पुस्तकें, निर्धन बच्चों को विद्यालयी गणवेश एवं स्कूल शूज, बालिकाओं के खेलने के लिये खेल सामग्री उपलब्ध करवायी गयी। हैप्पी स्कूल देख कर अतिथि ने प्रसन्न्ता व्यक्त की।
इस अवसर पर सचिव अंजू माहेश्वरी, रेेखा भाणावत, देविका सिंघवी, पुष्पा कोठारी, कान्ता जोधावत, शीला तलेसरा सहित अनेक सदस्याएं व स्कूल की अध्यापिकाएं तथा ग्रामीण जन एंव महिलाये मौजूद थी।
