आज से Xiaomi 17T की पहली सेल शुरु, दमदार फीचर्स और ऑफर्स के साथ उपलब्ध

 | 
आज से Xiaomi 17T की पहली सेल शुरु, दमदार फीचर्स और ऑफर्स के साथ उपलब्ध

Udaipur Times, Tech. News : हाल ही में टेक कंपनी Xiaomi ने अपना नया स्मार्टफोन Xiaomi 17T लॉन्च किया था। इस फोन की आज यानि की 10 जून को पहली है। यह फोन दोपहर 12 बजे से Amazon.in, mi.com और Xiaomi के ऑफिशियल स्टोर्स पर उपलब्ध रहेगा।

फोन की कीमत और ऑफर्स

Xiaomi 17T, Xiaomi 17T sale, Leica camera phone, Xiaomi 17T price, 5G smartphone, MediaTek Dimensity 8500-Ultra, 6500mAh battery, Xiaomi HyperOS, Amazon India, Xiaomi India

इस स्मार्टफोन की शुरुआती कीमत ₹59,999 रखी गई है, जबकि इसके 12GB + 512GB वेरिएंट की कीमत ₹64,999 है। लॉन्च ऑफर के तहत ₹5,000 तक का इंस्टेंट बैंक डिस्काउंट भी मिल रहा है, जिसके बाद इसकी प्रभावी शुरुआती कीमत ₹54,999 तक हो जाती है।

डिस्प्ले और परफॉर्मेंस

Xiaomi 17T में 6.59-इंच का 1.5K AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 3500 निट्स की पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करता है। फोन में बेहतर विज़ुअल एक्सपीरियंस के लिए TÜV Rheinland आई-केयर सर्टिफिकेशन भी शामिल है। इसमें Xiaomi HyperOS के साथ Google Gemini, Circle to Search और Xiaomi HyperAI जैसे फीचर्स मिलते हैं।

बैटरी और चार्जिंग

फोन में 6500mAh की सिलिकॉन-कार्बन बैटरी दी गई है, जिसे 67W HyperCharge फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। यह लंबे बैकअप और तेज चार्जिंग दोनों का संतुलन प्रदान करता है।

Xiaomi 17T, Xiaomi 17T sale, Leica camera phone, Xiaomi 17T price, 5G smartphone, MediaTek Dimensity 8500-Ultra, 6500mAh battery, Xiaomi HyperOS, Amazon India, Xiaomi India

कैमरा: Leica का पावरफुल सेटअप

इस फोन की सबसे बड़ी खासियत इसका Leica के साथ मिलकर बनाया गया ट्रिपल कैमरा सिस्टम है। इसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा और 5x पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस दिया गया है, जो T-सीरीज में पहली बार देखने को मिला है।
कैमरे में दो खास मोड भी शामिल हैं Leica Live Moment: फोटो से पहले के कुछ सेकंड भी कैप्चर करता है और Leica Live Portrait: डीप और नैचुरल पोर्ट्रेट शॉट्स के लिए है।

फोन में MediaTek Dimensity 8500-Ultra प्रोसेसर दिया गया है, जो परफॉर्मेंस को और बेहतर बनाता है।

Xiaomi 17T, Xiaomi 17T sale, Leica camera phone, Xiaomi 17T price, 5G smartphone, MediaTek Dimensity 8500-Ultra, 6500mAh battery, Xiaomi HyperOS, Amazon India, Xiaomi India

फोन तीन कलर में उपलब्ध

यह डिवाइस वॉयलेट, ब्लू और ब्लैक कलर ऑप्शन में उपलब्ध है। कुल मिलाकर, Xiaomi 17T को कैमरा, बैटरी और AI फीचर्स के कॉम्बिनेशन के साथ एक प्रीमियम मिड-हाई रेंज स्मार्टफोन के तौर पर पेश किया गया है

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News