हरियाणा में यहां खुलेगा GDU ग्लोबल एजुकेशन का पहला स्कूल, CM ने जीडीयू के CEO से की मुलाकात

 | 
हरियाणा में यहां खुलेगा GDU ग्लोबल एजुकेशन का पहला स्कूल, CM ने जीडीयू के CEO से की मुलाकात

Udaipur Times, Haryana News, चंडीगढ़ : हरियाणा में विश्वस्तरीय शिक्षा को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के तहत गुरुग्राम में जीडीयू ग्लोबल एजुकेशन का भारत का पहला विद्यालय परिसर स्थापित किया जाएगा। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि यह विद्यालय क्वीन एलिजाबेथ स्कूल के नाम से संचालित होगा और कैम्ब्रिज अंतरराष्ट्रीय पाठ्यक्रम पर आधारित शिक्षा प्रदान करेगा। 

मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर जानकारी देते हुए बताया कि उन्होंने जीडीयू ग्लोबल एजुकेशन के समूह मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. विश्वजीत राणा से मुलाकात कर हरियाणा की शिक्षा व्यवस्था को वैश्विक साझेदारी के माध्यम से मजबूत बनाने पर चर्चा की। 

उन्होंने कहा कि इस विद्यालय से प्रदेश के विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप शिक्षण वातावरण और वैश्विक स्तर की शिक्षा का अवसर मिलेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार का लक्ष्य हरियाणा के प्रत्येक बच्चे तक गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पहुंचाना और उन्हें वैश्विक प्रतिस्पर्धा के लिए तैयार करना है। अंतरराष्ट्रीय शिक्षण संस्थानों के साथ इस प्रकार की साझेदारी से प्रदेश में कौशल आधारित शिक्षा को नई गति मिलेगी।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News