41 गांवों की चमकेगी किस्मत ! जमीनों का होगा अधिग्रहण, यहां बनेगा रिंग रोड फेज-2

 | 
41 गांवों की चमकेगी किस्मत ! जमीनों का होगा अधिग्रहण,  यहां बनेगा रिंग रोड फेज-2

Udaipur Times, Ring Road : तीर्थराज प्रयाग में यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने और शहर के बाहरी क्षेत्रों की कनेक्टिविटी मजबूत करने के लिए रिंग रोड के दूसरे फेज की तैयारी तेज हो गई है। जिसके चलते 41 गांवों की किस्मत चमकने वाली है।

जानकारी के मुताबिक, इस चरण में गंगा और यमुना पर एक-एक फोरलेन पुल बनाया जाएगा। इसके साथ ही यातायात के निर्बाध संचालन के लिए 54 अंडरपास, चार फ्लाईओवर और रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) का निर्माण भी होगा। करीब 41.662 किलोमीटर लंबे इस प्रोजेक्ट पर 5000 से 6200 करोड़ रुपये की लागत का अनुमान है। निर्माण अगले वित्तीय वर्ष में शुरू कर दिया जाएगा।

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने इनर रिंग रोड के दूसरे फेज की कार्ययोजना तैयार कर ली है। मिली जानकारी के अनुसार, सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने प्रारंभिक डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) को मंजूरी दे दी है। NHAI के एक अधिकारी ने बताया कि यह मार्ग सोरांव तहसील के एनएच-19 के पास माधोपुर गांव से करछना तहसील के अमिलिया गांव तक प्रस्तावित है। इसके दायरे में 41 गांव आएंगे।

मिली जानकारी के अनुसार, परियोजना के लिए करीब 321 हेक्टेयर यानी 1284 बीघा जमीन का अधिग्रहण किया जाएगा। लगभग 6700 काश्तकारों की जमीन ली जाएगी। रिंग रोड के दूसरे फेज में यमुना पर 1200 मीटर और गंगा पर 3500 मीटर लंबा फोरलेन पुल बनाया जाएगा। इसके अलावा 54 अंडरपास दो चरणों में तैयार होंगे। पहले चरण में 33 और दूसरे चरण में 21 अंडरपास बनाए जाएंगे। चार फ्लाईओवर और आरओबी भी प्रस्तावित हैं।

इसके साथ ही रिंग रोड के दूसरे फेज के निर्माण की तैयारी तेज हो गई है। करीब 42 किलोमीटर लंबे इस फेज के लिए 321 हेक्टेयर यानी 1284 बीघा से अधिक जमीन का अधिग्रहण किया जाएगा।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News