चेम्बर ऑफ़ कॉमर्स का शिलान्यास एंव शपथग्रहण समारोह रविवार को

चेम्बर ऑफ़ कामर्स, उदयपुर डिवीजन के चेम्बर भवन का शिलान्यास एवं नवीन कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह रविवार को सुहालका समाज भवन सेक्टर 14 मे आयोजित होगा।

 | 

चेम्बर ऑफ़ कॉमर्स का शिलान्यास एंव शपथग्रहण समारोह रविवार को

चेम्बर ऑफ़ कामर्स, उदयपुर डिवीजन के चेम्बर भवन का शिलान्यास एवं नवीन कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह रविवार को सुहालका समाज भवन सेक्टर 14 मे आयोजित होगा।

प्रेस वार्ता के दौरान बोलते हुये अध्यक्ष पारस सिंघवी ने बताया कि स्व. मुख्यंमत्री मोहन लाल सुखाडिया व माण्क्यि लाल वर्मा सहित कई वरिष्ठजनों ने व्यापारियों के लिये उदयपुर चेम्बर ऑफ़ कामर्स की स्थापना की थी। सिंघवी ने बताया कि कुछ वर्षो पूर्व नगर विकास प्रन्यास द्वारा हिरणमगरी सेक्टर 14 मे भुखण्ड आंवटित किया गया था।

महामंत्री किरण चन्द्र लसोड ने बताया कि इस बहुउपयोगी चेम्बर में बेसमेंट में पार्किग व्यवस्था, कांफ्रेंस हॉल व संभाग से आने वाले व्यपारियों के लियें आधुनिक सुविधायुक्त कमरों का भी निर्माण करवाया जायेगा।

भवन के शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि नेता प्रतिपक्ष गुलाब चन्द कटारिया होगें। कार्यक्रम के अतिविशिष्ट अतिथि सांसद रघुवीर सिंह मीणा, ग्रामीण विधायक सज्जन कटारा, महापौर रजनी डांगी, पुमख व्यवसायी धीरेन्द्र सिंह सच्चान, शिव किशोर सनाढ़य, रूप कुमार खुराना सहित कई लोग भाग लेंगे।

लसोड ने बताया कि इस भवन की लागत 3 करोड रूपये से अधिक की होगी, जिसमें 25 से अधिक कमरे, हॉल सहित कई प्रकार की सुविधाएं होंगी।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News