फतहसागर में मदार से पानी की आवक के साथ मच्छीमारो की मस्ती भी शुरू

फतहसागर से पानी की आवक के साथ साथ अवैध मत्स्याखेट और मच्छी मारो की भी पौबारह हो गई है। पुलिस प्रशासन को धत्ता बताते हुए मछलीमार खुले आम मदार लिंक चैनल और स्वरूपसागर फतहसागर लिंक नहर पर जाल और कांटा लगाकर मछली पकड़ते देखे जा सकते है।

 | 
फतहसागर में मदार से पानी की आवक के साथ मच्छीमारो की मस्ती भी शुरू

मदार नहर पर जाल बिछाकर मछली का शिकार करते हुए बेख़ौफ़ शिकारी

उदयपुर 26 अगस्त 2019, लेकसिटी की लाइफलाइन कही जाने वाली फतहसागर का जलस्तर मदार लिंक नहर और पिछोला से दोतरफा आवक के साथ जलस्तर लगभग अब साढ़े छह फिट हो गया है। फतहसागर से पानी की आवक के साथ साथ अवैध मत्स्याखेट और मच्छी मारो की भी पौबारह हो गई है।

पुलिस प्रशासन को धत्ता बताते हुए मछलीमार खुले आम मदार लिंक चैनल और स्वरूपसागर फतहसागर लिंक नहर पर जाल और कांटा लगाकर मछली पकड़ते देखे जा सकते है।

Download the UT Android App for more news and updates from Udaipur

आज सुबह करीब साढ़े आठ बजे मदार बड़ा का पानी चिकलवास फीडर होते हुए मदार नहर से जैसे ही फतहसागर झील में पानी का प्रवेश हुआ वैसे ही मच्छीमार भी आ टपके जो सबको नज़र आ रहे है। लेकिन ज़िम्मेदारो को नहीं नज़र आ रहे है। अवैध मत्स्याखेट करने वाले खुलेआम जाल बिछाकर और कांटा लगाकर मछली का शिकार कर रहे है। लेकिन उन्हें कोई रोकने वाला नहीं।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News