यु.आई.टी में काम नहीं होने से आम जनता आक्रोशित
यु आई टी में चल रहे ‘प्रशासन शहरों के संघ’ में आज कर्मचारियों द्वारा कार्य नहीं करने पर लोगों ने हंगामा खड़ा कर दिया। आज सुबह से ही शिविर के स्थान पर सन्नाटा छा था, कमरों के ताले जड़े होने से लोगों को काफी परेशनियो का सामना करना पड़ा।
| Feb 12, 2013, 19:13 IST
यु आई टी में चल रहे ‘प्रशासन शहरों के संघ’ में आज कर्मचारियों द्वारा कार्य नहीं करने पर लोगों ने हंगामा खड़ा कर दिया। आज सुबह से ही शिविर के स्थान पर सन्नाटा छाया था, कमरों के ताले जड़े होने से लोगों को काफी परेशनियो का सामना करना पड़ा। परेशानी से झुझ रहे मोहम्मद शफीक ने बताया कि वह सुबह से शिविर के चक्कर काट रहा है, परन्तु यहाँ कोई काम ही नहीं कर रहा है। शफीक ने बताया कि सभी कर्मचारियों ने काम बन्द कर रखा हैं तथा कोई सुनवाई करने को तैयार नही है।
वहीँ यु आई टी कर्मचारियों ने बताया कि शिविर में शहर के 82 क्षेत्रो के लोगों के ज्यादा संख्या में आने से व शिविर में जगह कम होने से पहले की फाईलों को व्यवस्थित करने का कार्य नहीं हो पाया।
यु आई टी सेक्रेटरी आर पी शर्मा ने जानकारी दी कि, आम जनता की सुविधा के लिए ही आज लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। आज विभाग ने शिविर के लोगों के लिए प्रयुक्त जगह बना ली है व कल से शिविर का कार्य सुचारू रूप से चलेगा।

