गिव एण्ड टेक फेस्टिवल आयोजित

एम् स्क्वेयर फाउंडेशन द्वारा संचालित बीइंग मानव के द्वारा चलाये जा रहे अभियान गिव एन्ड टेक फेस्टिवल का आगाज शोभागपुरा पंचायत से किया गया। अभियान में शोभागपुरा ग्राम की सरपंच कविता जोशी की मदद से करीब 200 से अधिक ग्रामीण महिलाओ को जरूरत का सामान पहुंचाया गया।

 | 

गिव एण्ड टेक फेस्टिवल आयोजित

उदयपुर। एम् स्क्वेयर फाउंडेशन द्वारा संचालित बीइंग मानव के द्वारा चलाये जा रहे अभियान गिव एन्ड टेक फेस्टिवल का आगाज शोभागपुरा पंचायत से किया गया। अभियान में शोभागपुरा ग्राम की सरपंच कविता जोशी की मदद से करीब 200 से अधिक ग्रामीण महिलाओ को जरूरत का सामान पहुंचाया गया।

बीइंग मानव की सयोजिका कनिष्का श्रीमाली ने बताया की यह अभियान हर महीने की 23 तारीख को आयोजित किया जायेगा. इस अभियान में हर महीने की 23 तारीख को इस अभियान के तहत लोगो से अपील कर के उनके जो ऐसी चीजे जो पुरानी हो चुकी हे व अब उनके काम नहीं आ रही हे उन्हें लेकर उन्हें फिर आईएनएफडी के द्वारा फिर से रि-डिजाइनिंग कर के जरूरत मंद लोगो तक पहुंचाया जायेगा।

Download the UT Android App for more news and updates from Udaipur

मुकेश माधवानी द्वारा चालू की गयी इस मुहीम का लक्ष्य 10000 लोगो की जिंदगी में बदलाव लाना है। नारीत्व व इंस्पाइरो के साथ मिल कर चलाई जा रही इस मुहीम को उदयपुर की जनता का बहुत अधिक समर्थन मिल रहा हे. इस अभियान में नारीत्व से प्रिया सचदेव व इंस्पाइरो से निखिल शर्मा, महेश शर्मा, ˈऐब्सलूट् कैफ से अर्पित मंगल, प्रियल जानी व गौरव जैन मौजूद थे।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News