सरकार जनता की उम्मीदों पर धराशयी हुई: सचिन पायलट
केन्द्र की मोदी सरकार के तीन वर्ष एवं राज्य सरकार के साढे तीन वर्ष के निराशाजनक कार्यकाल के विरूद्ध आज सांय 4 बजे राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सचिन पायलट व हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा ने शास्त्री सर्किल स्थित होटल अलका में प्रेस से मुखातिब होते हुए भाजपा सरकार पर जोरदार हमला किया।
केन्द्र की मोदी सरकार के तीन वर्ष एवं राज्य सरकार के साढे तीन वर्ष के निराशाजनक कार्यकाल के विरूद्ध आज सांय 4 बजे राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सचिन पायलट व हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा ने शास्त्री सर्किल स्थित होटल अलका में प्रेस से मुखातिब होते हुए भाजपा सरकार पर जोरदार हमला किया। पायलट ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि भाजपा सरकार जनता की उम्मीदों पर धराशयी हुई है, आत्महत्या व बलात्कार के मामले में राज्य देश में तीसरे स्थान पर है, दलित उत्पीडन पर दूसरे स्थान पर तथा आदिवासीयों पर अत्याचार में पहले नम्बर पर है। यह सरकार की नाकामीयों को उजागर करता है। कानून व्यवस्था राज्य में चरमरा गयी है। महिला मुख्यमंत्री होने के बावजूद भी राज्य में महिलाओं पर अत्याचार बढे है। किसानों की आत्महत्या पर सरकार मूकदर्शक बनी हुयी है। गैर कानूनी तरीके से अपने चहेता को खानों का आवंटन किया गया। युवा रोजगार के अवसर उपलब्ध नही है। देश की जनता जवाब चाहती है कि उनके अच्छे दिन कब आयेंगे। भावनात्मक मुद्दो पर चर्चा कर जनता का ध्यान बांटा जा रहा है। बैरोजगारी, किसानों व रोजगार के मुद्दों को भुलाकर ध्रुवीकरण की राजनीति भाजपा सरकार कर रही है। कांग्रेस देश की जनता की आवाज बंन भाजपा को बेनकाब करेंगी।

हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा ने प्रेस से मुखातिफ होते हुए कहा कि केन्द्र व राज्य की भाजपा सरकार में लोगों का सपना व आशा आज निराशा में बदल चुकी है। अच्छे दिनों का वादा झूठा साबित हुआ है। केन्द्र सरकार मोदी का भाषण ही मेरा शासन है, जमीनी लेवल पर कोई भी वर्ग इस सरकार से खुश नही है। प्रतिदिन 35 किसान आत्महत्या कर रहे है। किसानों का कर्ज माफ नही किया लेकिन पूंजीपतियों का कर्जा माफ करने में ये सरकार लगी है। देश व प्रदेश के किसानों का हाल बेहाल है। सरकार किसानों के प्रति पूरी तरफ बेपरवाह बनी हुयी है। भाजपा सरकार की बेरूखी से किसान परेशान है इसके बावजूद किसानों की सुध नही ली जा रही है। भाजपा सरकार के सत्ता में आने के बाद युवा वर्ग निराश है। जो बहुत चिंता का विषय है। शिक्षा, स्वास्थ्य व रोजगार देने में सरकार असफल रही है।
पूर्व केन्द्रीय मंत्री डॉ.गिरिजा व्यास ने इस अवसर पर कहा कि राज्य में कानून व्यवस्था चरमरा गयी है। महिलायें, छात्र, व्यापारी, किसान, युवा व आम आदमी में आज असुरक्षा का माहोल है। राज्य में निरन्तर बढ रहे क्राईम के ग्राफ पर अंकुश लगाने में सरकार नाकाम रही है तथा आपराधिक गतिविधियों में वृद्धि होने से अपराधियों के हौसले बुलन्द है। प्रशासन इन पर लगाम लगाने में नाकाम रही है। भाजपा सरकार ने आर्थिक व सामाजिक दृष्टि से राज्य को कमजोर कर दिया है।

पत्रकार वार्ता में ए.आई.सी.सी. सह प्रभारी विवेक बंसल, उदयपुर प्रभारी शंकर यादव, उदयपुर शहर कांग्रेस अध्यक्ष गोपाल शर्मा, देहात अध्यक्ष लालसिंह झाला, प्रदेश सचिव पंकज कुमार शर्मा, नारायण सिंह बडोली, पूर्व अध्यक्ष नीलिमा सुखाडिया, पूर्व विधायक त्रिलोक पूर्बिया, सज्जन कटारा, कांग्रेस प्रवक्ता फिरोज अहमद शेख सहित कई कांग्रेस के नेता उपस्थित थे।
