छत पर फ्री सोलर पैनल लगवाएगी सरकार ! बिजली बिल होगा ज़ीरो, साथ ही कर सकेंगे कमाई
Udaipur Times, New Delhi, Solar Panel : दिल्ली कैबिनेट ने दिल्ली सोलर पावर पॉलिसी मे दूसरे संशोधन को मंजूरी दे दी है। इसके तहत करीब 2.30 लाख घरों की छतों पर मुफ्त रूफटॉप सोलर सिस्टम लगाए जाएंगे। सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि घर की छत पर तीन किलोवाट का सोलर पैनल सिस्टम लगाने के लिए अपनी जेब से कोई पैसा नही देना होगा। पांच साल तक रखरखाव भी वेंडर देखेगा। योजना का लाभ उन घरेलू उपभोक्ताओं को मिलेगा, जिनकी औसत बिजली खपत 400 यूनिट तक है। सरकार ने आवेदन और रजिस्ट्रेशन फीस भी खत्म कर दी है।
रूटॉप सोलर से बिजली बिल ज़ीरो, कमाई भी होगी
दिल्लीवाले रूफटॉप पर सोलर इंस्टॉलेशन से अपना बिजली का बिल जीरो करने के साथ-साथ आमदनी भी कर सकते हैं। घर के मालिक और ग्रुप हाउसिंग सोसायटी वाले रूफटॉप सोलर इंस्टॉलेशन करके हर माह 300 रुपये से लेकर 81,247 रुपये तक कमाई कर सकते हैं। तीन किलोवॉट तक के सोलर इंस्टॉलेशन पर पांच साल तक उसके रखरखाव पर उनका कोई पैसा खर्च नही होगा। Solar Panel
CM ने कहा, कुल 2.30 लाख घरों की छतों पर सोलर लगेगा
सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि 31 मार्च 2027 तक हमारा लक्ष्य 500 मेगावाट अतिरिक्त सोलर पावर जनरेट करने का है। इस दौरान कुल 2.30 लाख घरों की छतों पर सोलर लगाया जाएगा, जिसका पूरा खर्च सरकार उठाएगी। शुरुआती लागत के कारण लोग इसमें रुचि नहीं दिखा रहे थे। इसलिए सरकार ने केंद्र सरकार के 78 हजार की सब्सिडी के अलावा दिल्ली सरकार ने पांच साल का जनरेशन वेस्ट इंसेंटिव पहले देने का फैसला किया है, जिससे 78 हजार रुपये की सब्सिडी अब दिल्ली सरकार भी देगी। Solar Panel
सीएम ने बताया कि अब रूफटॉप सोलर लगाने के वाद अगर कोई सरप्लस सोलर पावर का जनरेशन करता है तो उसे 6.5 रुपये प्रति यूनिट के हिसाब से इंसेंटिव मिलेगा। इसके अलावा बिजली बचाने पर कुल इंसेंटिव का 50 फीसदी अतिरिक्त इंसेंटिव दिया जाएगा। मसलन कोई अगर 100 यूनिट अतिरिक्त सोलर पावर जनरेट करता है तो उसे 6.50 रुपये प्रति यूनिट के हिसाब से 650 रुपये का जनरेशन वेस्ट इंसेंटिव मिलेगा। उसपर भी 50 फीसदी अतिरिक्त यानी 300 अतिरिक्त और मिलेंगे। अगर 3 किलोवॉट का कनेक्शन है तो कुल 950 रुपये की कमाई कर सकते हैं।
मासिक बिजली खर्च (यूनिट में) सोलर सिस्टम कमाई (₹प्रतिमाह)
0-200 2-3 KV 300-950
201-400 2-3 KV 1659
400 से ऊपर 3 KV 2143
ग्रुप हाउसिंग 100 केवी 81,247
CM रेखा गुप्ता ने कहा, सरप्लस सोलर पावर पर 6.50 रुपये प्रति यूनिट मिलेगा इंसेंटिव
बिजली सब्सिडी जारी रहेगी: सीएम ने कहा कि सोलर पॉलिसी में संशोधन का असर बिजली सब्सिडी पर नहीं पड़ेगा। ऊर्जा मंत्री आशीष सूूद ने कहा कि बिना किसी लागत के हम छतों पर रूफटॉप सोलर लगाएंगे। इस योजना में कुल 2000 करोड़ रुपये के खर्च का अनुमान है लेकिन हम चार साल में उत्पादन से इस लागत को वसूल लेंगे। Solar Panel
दिल्ली कैबिनेट ने दूसरे संशोधन को दी मंजूरी
2.30 लाख घरों पर मुफ्त सोलर पैनल लगेगा
1.56 लाख की सब्सिडी केंद्र और दिल्ली सरकार से मिलेगी
लक्ष्य केवल बिजली का बिल कम करना नहीं, बल्कि हर घर को बिजली का उपभोक्ता होने के साथ-साथ उत्पादक बनाना है। -रेखा गुप्ता, सीएम Solar Panel
35 रुपये किलो प्याज
केंद्र सरकार दिल्ली को 1000 मीट्रिक टन प्याज उपलब्ध कराएगी। इसे दिल्ली में 35 रुपये प्रति किलो की दर से बेचा जाएगा। सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, संकट न होने देंगे।
कमर्शियल LPG सिलिंडर की कीमत में इज़ाफा
कमर्शियल LPG की कीमत 19 किलो के सिलिंडर के लिए 2,738 से बढ़ाकर 2,747.50 रुपये कर दी गई है। पांच किलोग्राम वाले सिलिंडर के दाम 762 से 764 रुपये हुए।
जन्माष्टमी पर ट्रैफिक पर रहेंगी बंदिशें
जन्माष्टमी पर मथुरा में 3 से 5 सितंबर तक कई मार्गों पर ट्रैफिक प्रतिबंध रहेगा। श्रीकृष्ण जन्मस्थान और द्वारकाधीश मंदिर जाने वाले रास्तों पर बंदिश रहेगी। Solar Panel
महंगा होगा हवाई सफर !
घरेलू कंपनियों के लिए विमान ईंधन यानी ATF के दाम 6.28 रुपये बढ़ाकर 121.28 रुपये प्रति लीटर किए गए। विमानन कंपनियों पर बोझ बढ़ेगा, हवाई सफर महंगा हो सकता है।