3 किलोवाट का सोलर लगाने पर सरकार देगी अब 1.56 लाख की सब्सिडी, ऐसे उठाए लाभ ?

 | 
3 किलोवाट का सोलर लगाने पर सरकार देगी अब 1.56 लाख की सब्सिडी, ऐसे उठाए लाभ ?

Udaipur Times, New Delhi : घर की छत पर 3 Kv तक सोलर लगवाने का खर्च जीरो हो जाएगा। दिल्ली सरकार केंद्र की PM सूर्य घर योजना के साथ मिलकर अब कुल 1.56 लाख रुपये की सब्सिडी देगी। CM रेखा गुप्ता ने सोमवार को 'सेवा संकल्प अभियान' के तहत 'PM सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना' के लिए नया पंजीकरण पोर्टल www.solar.delhi.gov.in लॉन्च कर दिया है।

CM ने कहा कि ऐसे घरेलू उपभोक्ता जिनकी औसत मासिक बिजली खपत 400 यूनिट तक हैं, उनके लिए 3 Kv तक का रूफटॉप सोलर सिस्टम बिना शुरुआती खर्च के लगाने की व्यवस्था की जा रही है। केंद्र की ओर से 79 हजार रुपये और दिल्ली सरकार की ओर से इतनी ही राशि की सब्सिडी दी जाएगी। उन्होंने 'पहले आओ, पहले पाओ' के आधार पर जल्द पंजीकरण कराने की अपील की। Solar Panel System

योजना के तहत 2.30 लाख घरों को रूफटॉप सोलर से जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है। CM ने बताया कि योजना में ग्रुप हाउसिंग सोसाइटियों के कॉमन एरिया और खुले स्थानों को भी शामिल किया गया है। इनके लिए राज्य की सहायता को 2 हजार रुपये प्रति Kv से बढ़ाकर 11 हजार रुपये प्रति Kv किया गया है। वहीं, छोटे घरों की जरूरत को देखते हुए 2 Kv तक के छोटे रूफटॉप सिस्टम को भी बढ़ावा दिया जाएगा। Solar Panel System

सरकार ने ऐसे सिस्टम लगाने वाले उपभोक्ताओं का हिस्सा 50 प्रतिशत तक रखने का लक्ष्य तय किया है।

ऊर्जा मंत्री आशीष सूद ने कहा कि रूफटॉप सोलर लगवाने की प्रक्रिया बेहद आसान है। उपभोक्ताओं को पोर्टल पर सिर्फ CA नंबर की मदद से कुछ बेसिक जानकारी देनी होगी। इसके बाद कंपनी खुद उपभोक्ता से संपर्क करके सोलर लगाने आएगी। उन्होंने कहा कि सोलर पोर्टल पर योजना की जानकारी, आवेदन, सब्सिडी, अधिकृत वेंडर और शिकायत जैसी सुविधाएं उपलब्ध है। उन्होंने कहा कि दिल्ली को देश की सोलर कैपिटल बनाने के लिए पहले चरण में 2.30 लाख से अधिक परिवारों को मुफ्त रूफटॉप सोलर पैनल देने का लक्ष्य है। Solar Panel System

कम बिजली खपत पर प्रोत्साहन

200 यूनिट तक खपत करने वाले उपभोक्ताओं के लिए अतिरिक्त प्रोत्साहन का प्रावधान है। यदि सोलर लगाने के बाद कोई अपनी खपत 200 से घटकर 50 यूनिट करता है, तो बची 150 यूनिट के लिए 75 यूनिट के बराबर वित्तीय प्रोत्साहन दिया जाएगा। इसके अलावा सोलर के शुरुआती पांच साल के रखरखाव की जिम्मेदारी संबंधित कंपनी की होगी। Solar Panel System

CA नंबर से कर सकेंगे आवेदन

रूफटॉप सोलर लगवाने के लिए पोर्टल www.solar.delhi.gov.in पर जाना होगा। बिजली बिल के CA नंबर के साथ पंजीकरण कराने के बाद अपने इलाके की बिजली कंपनी का नाम बताना होगा। मोबाइल नंबर और बेसिक जानकारी जैसे कितनी क्षमता का सोलर लगवाना है, जिला कौन सा है, पिन कोड, ई-मेल आईडी और जे़डर भरना होगा।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News