राजसमंद के पोदावली का ‘‘खुशी‘‘ केन्द्र ही है खुशी का मंत्र
पोदावली ‘‘खुशी‘‘ केन्द्र पर नियमित रूप से बच्चों का वजन लिया जाता है,
राजसमंद से करीब 35 किलोमीटर दूर पथरीले रास्ते से होकर वनांचल मे स्थित है आत्मा पंचायत का पोदावली ‘‘खुशी‘‘ केन्द्र। इस केन्द्र में आने वाले बच्चों के साथ साथ अभिभावकों की भी खुशी का केन्द्र आंगनवाडी केन्द्र हैं। यहा के निवासी वदन सिंह अपने पोते पोतियों को आंगनवाड़ी केन्द्र भेजने के लिये इच्छुक नहीं थें लेकिन हिन्दुस्तान जिंक की खुशी परियोजना के संचालन के बाद वदन सिंह जी ना केवल उनके पोते पोतियों को आगंनवाडी केन्द्र भेजने के लिये समझाइश की गयी बल्कि उन्हें भामाशाह हेतु भी प्रेरित किया गया। अब वें स्वयं पोते पोतियों को लेकर आगंनवाडी केन्द्र आते है साथ ही अब केन्द्र के सभी बच्चों के लिये दूध भी उपलब्ध कराते है।
पोदावली ‘‘खुशी‘‘ केन्द्र पर नियमित रूप से बच्चों का वजन लिया जाता है, साथ ही बच्चों की साफ सफाई पर भी विशेष ध्यान दिया जाता है। आगंनवाडी केन्द्र में बच्चों को साफ बर्तनो मे दूध और पोषाहार दिया जाता है। अल्पाहार और पोषाहार से पूर्व बच्चों को हाथ धुलवाएं जाते है। ‘‘खुशी‘‘ खिलौना बैंक, शिक्षा बैंक, पोषाहार के लिये बर्तन, दरी पट्टी, सेनिटेशन किट हिन्दुस्तान जिंक के द्वारा जतन संस्था के माध्यम से उपलब्ध कराए गये है।

केन्द्र की बच्चियां माया, सपना, गीता अब गिनती, अंग्रेजी के अक्षर और हिन्दी वर्णमाला सहित महिला एवं बाल विकास द्वारा हाल ही मे दी गयी किताबों मे रंगो को भर कर खुश नजर आती है। इस केन्द्र पर 31 बच्चों का नामाकंन है जिसमें से 80 प्रतिशत उपस्थिति रहती है।
