हरियाणा सरकार ने चंडीगढ़ और पंचकूला स्थित सरकारी मकानों के लिए मांगे आवेदन, जाने पूरा प्रोसेस ?

 | 
हरियाणा सरकार ने चंडीगढ़ और पंचकूला स्थित सरकारी मकानों के लिए मांगे आवेदन, जाने पूरा प्रोसेस ?

Udaipur Times, Haryana News, चंडीगढ़ : हरियाणा सरकार ने चंडीगढ़ एवं पंचकूला स्थित सरकारी मकानों के आवंटन के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक पात्र कर्मचारी https://awas.haryanapwd.gov.in  पोर्टल पर आवेदन कर सकते हैं।

आउट ऑफ टर्न अलॉटमेंट (चिकित्सा आधार) के लिए ऑनलाइन जमा करवाने या आवेदन अपडेट करने तथा वरीयताएं भरने की अवधि 12 अगस्त, 2026 (रात्रि 11.59 बजे तक) निर्धारित की गई है। सभी श्रेणियों के आवेदकों के लिए ऑनलाइन आवेदन जमा करवाने, आवेदन अपडेट करने तथा आवास की वरीयता भरने की अवधि 24 अगस्त, 2026 (रात्रि 11.59 बजे तक) रहेगी।

पोर्टल पर अस्थायी वरिष्ठता सूची 27 अगस्त, 2026 को प्रकाशित की जाएगी। इस सूची पर आपत्तियां एवं दावे 31 अगस्त से 2 सितंबर, 2026 (रात्रि 11.59 बजे तक) दर्ज कराए जा सकेंगे। अंतिम वरिष्ठता सूची 14 सितंबर, 2026 को जारी की जाएगी, जबकि 25 सितंबर, 2026 से सरकारी आवासों के आवंटन की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

आवेदकों को सलाह दी गई है कि वर्तमान आवंटन चक्र के लिए आवेदन करने अथवा वरीयता भरने से पहले अपने संबंधित विभाग अथवा कार्यालय से एचआरएमएस (ह्यूमन रिसोर्स मैनेजमेंट सिस्टम) में उपलब्ध विवरण को अवश्य अपडेट करा लें। 

आवेदकों की वरिष्ठता सूची एचआरएमएस पोर्टल से प्राप्त विवरण के आधार पर तैयार की जाएगी। आवास पोर्टल पर आवेदन जमा करवाने अथवा अपडेट करने के बाद एचआरएमएस डेटा में संशोधन अथवा वरिष्ठता संबंधी किसी भी आपत्ति या दावे पर विचार नहीं किया जाएगा। इसके लिए आवेदक स्वयं जिम्मेदार होंगे।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News