हरियाणा सरकार ने ‘हरियाणा विजिलेंस ब्यूरो रिवॉल्विंग फंड’ का किया गठन, शिकायतकर्ता को मिलेगी ये सुविधा
Udaipur Times, Haryana News : हरियाणा में भ्रष्टाचार के विरुद्ध कार्रवाई को प्रभावी बनाने के लिए हरियाणा सरकार ने ‘हरियाणा विजिलेंस ब्यूरो रिवॉल्विंग फंड’ का गठन किया है। अब विजिलेंस ट्रैप के दौरान शिकायतकर्ता द्वारा रिश्वत के रूप में दी गई राशि अब जांच पूरी होने तक फंसी नहीं रहेगी तथा उसे वापस की जाएगी, ताकि शिकायतकर्ता को आर्थिक परेशानी का सामना न करना पड़े।
हरियाणा के मुख्य सचिव द्वारा जारी अधिसूचना के तहत इस फंड का संचालन महानिदेशक, राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, हरियाणा द्वारा किया जाएगा।

