हरियाणा सरकार इन शहरों में बनाएगी नए सेक्टर ! किसानों से मुंह मांगी कीमत पर खरीदेगी 33 हजार एकड़ जमीन
Udaipur Times, Haryana News : हरियाणा वासियों के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। हरियाणा सरकार नये सेक्टर बसाने के लिए 33 हजार एकड़ जमीन खरीदने जा रही है। हरियाणा में आवासीय, वाणिज्यिक और संस्थागत क्षेत्र के विकास के लिए प्रदेश सरकार ने योजना पर काम शुरू कर दिया है।
जानकारी के अनुसार हरियाणा सरकार ने अब दूसरे चरण में प्रदेश के 13 शहरों में नए सेक्टर बसाने के लिए 33 हजार एकड़ जमीन खरीदने के लिए अपना काम शुरू कर दिया है। Haryana News
मिली जानकारी के मुताबिक विकास परियोजनाओं के लिए जमीन देने के इच्छुक किसान और भूमि मालिक ई-भूमि पोर्टल पर 31 अगस्त तक आवेदन कर सकते हैं। Haryana News
HSVP http://ebhoomi.jamabandi.nic.in पर मिले आवेदनों के माध्यम से यह जमीन खरीदेगा। गुरुग्राम जिले के फर्रुखनगर, पंचकूला के रायपुररानी, कैथल, नूंह, हिसार, बरवाला, टोहाना, डबवाली, सोनीपत, आरोग्य धाम बाढ़सा, बेरी, महम और मतलौडा में यह जमीन खरीदी जाएगी।
किसानों को जमीन बेचने के लिए पोर्टल करीब दो महीने खुला रहेगा। Haryana News
मोलभाव कर सकेगा किसान
मिली जानकारी के मुताबिक भूमि विवाद खत्म करने के लिए सरकार ने पालिसी में बदलाव कर दिया है, जिसके तहत अब जमीन का अधिग्रहण नहीं किया जाएगा। Haryana News अब जमीन किसानों की मर्जी से उनकी मुंह मांगी कीमत पर खरीदी जाएगी। प्रदेश सरकार को जमीन और भू-स्वामी द्वारा पेशकश किए गए रेट पसंद आएंगे तो इसे खरीद लिया जाएगा।
