पेट्रोल-डीजल का झंझट एकदम खत्म ! VinFast की VF 6 और VF 7 आपके लिए रहेगी बड़ी फायदेमंद, जाने कीमत और फीचर्स
Udaipur Times, Automobile News : इलेक्ट्रिक कार खरीदने की तैयारी कर रहे ग्राहकों के लिए बड़ी खबर है। वियतनाम की इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता कंपनी VinFast ने भारत में अपनी दो इलेक्ट्रिक SUVs VF 6 और VF 7 की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है। कंपनी ने दोनों मॉडल्स की कीमतों में रु 1.13 लाख तक का इजाफा किया है। कंपनी के मुताबिक, प्रोडक्शन कॉस्ट बढ़ने की वजह से यह कीमत बढ़ाई गई है।
VinFast ने अपनी इन दोनों इलेक्ट्रिक SUVs को सितंबर 2025 में भारतीय बाजार में लॉन्च किया था। लॉन्च के समय VF 6 की शुरुआती कीमत रु16.49 लाख और VF 7 की शुरुआती कीमत रु20.89 लाख रखी गई थी। अब कीमतों में बढ़ोतरी के बाद दोनों गाड़ियां पहले के मुकाबले महंगी हो गई हैं।
VF 7 की कीमत में रु 1.13 लाख तकहुई बढ़ोतरी
VinFast VF 7 की कीमतों में वेरिएंट के हिसाब से रु1.10 लाख से रु1.13 लाख तक की बढ़ोतरी की गई है। अब इसकी एक्स-शोरूम कीमत रु22.99 लाख से रु28.09 लाख के बीच हो गई है।
VF 7 को कंपनी ने कुल पांच वेरिएंट्स में पेश किया है। इनमें Earth, Wind, Wind Infinity, Sky और Sky Infinity शामिल हैं।
VF 7 Earth में 59.6kWh बैटरी
VF 7 का बेस Earth वेरिएंट 59.6kWh बैटरी पैक और फ्रंट-व्हील ड्राइव (FWD) सेटअप के साथ आता है। यह वेरिएंट 177 PS की पावर देता है और इसकी सर्टिफाइड रेंज 438 किलोमीटर बताई गई है।
Wind और Wind Infinity में 532km की रेंज
VF 7 के Wind और Wind Infinity वेरिएंट्स में बड़ी 70kWh बैटरी दी गई है। इनमें FWD सेटअप मिलता है और इलेक्ट्रिक मोटर 204 PS की पावर जनरेट करती है। इन दोनों वेरिएंट्स की सर्टिफाइड रेंज 532 किलोमीटर तक है।
Sky और Sky Infinity में AWD और 353 PS पावर
टॉप-स्पेक Sky और Sky Infinity वेरिएंट्स में 70kWh बैटरी के साथ ऑल-व्हील ड्राइव (AWD) सिस्टम दिया गया है। इनका डुअल-मोटर सेटअप 353 PS की पावर और 500 Nm का टॉर्क जनरेट करता है।
कंपनी के मुताबिक, ये वेरिएंट महज 5.8 सेकंड में 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ सकते हैं। इनकी सर्टिफाइड रेंज 510 किलोमीटर है।
VF 6 भी कीमत बढ़ने से हुई रु 90 हजार महंगी
वहीं VinFast VF 6 के तीनों वेरिएंट्स की कीमत में सीधे रु90,000 की बढ़ोतरी की गई है। अब इसकी एक्स-शोरूम कीमत रु18.19 लाख से रु20.09 लाख के बीच हो गई है।
VF 6 को कंपनी Earth, Wind और Wind Infinity वेरिएंट्स में बेचती है।
VF 6 में 59.6kWh बैटरी
VF 6 के सभी वेरिएंट्स में 59.6kWh बैटरी पैक और FWD सेटअप दिया गया है।
Earth: 177 PS पावर, 468km रेंज
Wind: 204 PS पावर, 463km रेंज
Wind Infinity: 204 PS पावर, 463km रेंज
VF 6 का मुकाबला भारतीय बाजार में Hyundai Creta Electric, Mahindra BE 6, Tata Curvv EV और MG ZS EV जैसी इलेक्ट्रिक SUVs से है।
दोनों SUVs में मिलते हैं हाई-टेक फीचर्स
VinFast ने VF 6 और VF 7 को फीचर्स के मामले में भी काफी आधुनिक बनाया है। दोनों SUVs में कई प्रीमियम और टेक्नोलॉजी से जुड़े फीचर्स मिलते हैं।
जाने क्या क्या प्रमुख फीचर्स रहने वाले हैं
12.9-इंच इंफोटेनमेंट सिस्टम
वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स
8-स्पीकर साउंड सिस्टम
हेड-अप डिस्प्ले (HUD)
वायरलेस चार्जिंग
OTA अपडेट्स
वायरलेस Android Auto और Apple CarPlay
सेफ्टी में भी मजबूत पैकेज
सुरक्षा के लिहाज से भी VF 6 और VF 7 में कई फीचर्स दिए गए हैं। दोनों SUVs को भारत NCAP क्रैश टेस्ट में 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली है।
सेफ्टी फीचर्स भी है कुछ खास जाने
7 एयरबैग्स
360-डिग्री कैमरा
Electronic Stability Control (ESC)
Hill Start Assist
TPMS
ADAS, टॉप वेरिएंट्स में जैसे फीचर्स शामिल हैं।
Mahindra और Tata की इलेक्ट्रिक SUVs से है मुकाबला
VinFast VF 7 का मुकाबला भारतीय बाजार में Mahindra XEV 9e और Tata Harrier EV जैसी इलेक्ट्रिक SUVs से है। वहीं VF 6 का मुकाबला Creta Electric, BE 6, Curvv EV और MG ZS EV जैसे मॉडलों से होगा।
कीमतों में बढ़ोतरी के बाद अब ग्राहकों के लिए इन SUVs की कीमत और फीचर्स की तुलना करना और भी महत्वपूर्ण हो गया है।
खरीदने से पहले ध्यान रखें कुछ खास बातें ?
अगर आप VinFast VF 6 या VF 7 खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो नई कीमत के साथ-साथ बैटरी पैक, ड्राइविंग रेंज, वेरिएंट के फीचर्स और ऑन-रोड कीमत की जानकारी जरूर जांच लें। खासकर टॉप वेरिएंट खरीदने वालों के लिए कीमत में हुआ रु 1 लाख से ज्यादा का इजाफा बजट पर सीधा असर डाल सकता है।
कुल मिलाकर, कीमत बढ़ने के बावजूद VF 6 और VF 7 में लंबी रेंज, दमदार परफॉर्मेंस, प्रीमियम फीचर्स और 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग जैसे मजबूत पॉइंट्स हैं। अब देखना होगा कि बढ़ी हुई कीमतों के बाद भारतीय EV बाजार में VinFast इन दोनों SUVs के जरिए कितनी मजबूत पकड़ बना पाती है।