राजस्थान में गर्मी के तेवर सख्त, आज से नौतपा शुरू
राजस्थान में गर्मी का कहर और बढ़ने वाला है। शुक्रवार से नौतपा शुरू हो गया। इससे नौ दिन भीषण गर्मी पड़ेगी। राजस्थान में चल रही हीट वेव से जन-जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। लोग दिन में अपने घरों में ही दुबके रहते हैं। सूरज की तपिश इतनी तेज है कि देर शाम को जाकर थोड़ी राहत मिल रही है। रात में भी लू का असर बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले कुछ दिनों में गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है।

ज्येष्ठ शुक्ल एकादशी शुक्रवार दोपहर 2:21 बजे सूर्य रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। सूर्य के रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करते ही पृथ्वी और सूर्य के बीच की दूरी थोड़ी कम हो जाएगी। नौतपा शुरू हो जाएगा। इससे पृथ्वी पर सूर्य की तपन ज्यादा महसूस होगी। नौतपा के इन नौ दिन तक मौसम की भीषण गर्मी पड़ेगी। इस समय गर्मी ऐसे पड़ती है जैसे आग बरस रही हो।
क्या है नौतपा
ज्योतिषशास्त्र में रोहणी नक्षत्र चंद्रमा का नक्षत्र होता है। चंद्रमा जल तत्व माना गया है। जब तक सूर्यदेव रोहिणी नक्षत्र में रहते हैं तब तक चंद्रमा नौ नक्षत्रों में भ्रमण करते हैं। इस कारण ही इसे नौतपा कहते हैं। ज्योतिषशास्त्री पं. दिनेश मिश्रा के अनुसार सूर्य जब वृष राशि में भ्रमण करते हुए 10 अंश पर आता है तो नौतपा शुरू हो जाता है। सूर्य के 23 अंश 40 कला आने तक नौतपा रहता है।