रमज़ान का पवित्र माह शुरू, पहला रोज़ा कल से रखेगा बोहरा समुदाय
उदयपुर 4 मई 2019, रमजान का पवित्र माह आज से शुरू हो गया है। बोहरा समुदाय दिनांक 5 मई 2019 से कल पहले रोजे से रमजान करीम का आगाज करेगा। 5 मई 2019 से 30 दिनों तक समाजजन रोजे और इबादत में मशगूल रहेंगे। रमजान की आमद को लेकर सभी मस्जिदों में नमाज और इबादत की तैयारियां शुरू हो गई है।

दाऊदी बोहरा जमात के प्रवक्ता मनसूर अली ओड़ावाला ने बताया की रसूलपुरा, वजीहपुरा, मोहियदपुरा, खानपुरा, चमनपुरा, खांजीपीर, खारोल कॉलोनी और पुला स्थित हॉल में प्रतिवर्ष की भांति रमजान की नमाज अदा की जाएगी। इस माह में लोग रोजे, इबादत, जकात और सदका (दान) देने का विशेष महत्व है।
Download the UT Android App for more news and updates from Udaipur
रमजान माह में 22 तारीख यानि 26 मई 2019 को लैलतुल कद्र की रात मानी जाएगी जबकि आखिरी जुमा यानि जुमातुल विदा 27 रमजान (31 मई 2019) को मनाया जायेगा। 30 रोजे पूरे होने पर ईद उल फित्र का त्यौहार मंगलवार 4 जून 2019 को मनाया जायेगा।