राजस्थान में मौसम को लेकर ताजा अपडेट जारी, जाने मौसम विभाग का नया पूर्वानुमान
Udaipur Times, Rajasthan Weather : राजस्थान में पिछले कुछ दिनों से मौसम का मिजाज बदल रहा है। जिसके चलते प्रदेश में रात को ठंडक का एहसास होने लगा है।मौसम विभाग के मुताबिक, राजस्थान में आसमान साफ रहने और उत्तर-पश्चिमी हवाएं चलने से दिन में वापस हल्की गर्मी शुरू हो गई है। इसके साथ ही दिवाली से पहले दिन का तापमान एक बार फिर 37 डिग्री को पार कर गया है।
बुधवार को पश्चिमी राजस्थान के शहरों में सबसे ज्यादा गर्मी रही। सीकर का फतेहपुर हिल स्टेशन माउंट आबू से ज्यादा ठंडा रहा।
यहां न्यूनतम तापमान 12 डिग्री के करीब रिकॉर्ड हुआ। विभाग के मुताबिक, प्रदेश में दीपावली तक मौसम साफ रहने और इसी तरह गर्मी-सर्दी रहने का अनुमान जताया है।
टोंक, भीलवाड़ा, सीकर, चित्तौड़गढ़, उदयपुर, नागौर, करौली, फतेहपुर और माउंट आबू को छोड़कर शेष शहरों का न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस से ऊपर ही दर्ज हुआ। रात में सबसे ज्यादा ठंडक फतेहपुर में रही, जहां न्यूनतम तापमान 12.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
मौसम विभाग के पूर्वानुमान सार प्रदेश में अगले एक सप्ताह तक आसमान साफ रहने की संभावना जताई है। इस दौरान दिनभर धूप रहने और कुछ शहरों के अधिकतम तापमान में मामूली बढ़ोतरी होने की संभावना है।