हरियाणा में बारिश को लेकर आया बड़ा अपडेट, जाने विभाग की ताजा जानकारी

 | 
हरियाणा में बारिश को लेकर आया बड़ा अपडेट, जाने मौसम विभाग का ताजा अपडेट 

 

Udaipur Times, Haryana Weather : हरियाणा में मौसम ने पूरी तरह से करवट ली हुई है। जिसके चलते प्रदेश में बारिश हो रही है। मौसम विभाग की जानकारी के मुताबिक प्रदेश में मानसूनी हवाएं अब धीरे-धीरे कमजोर पड़ने लगी हैं। बंगाल की खाड़ी और अरब सागर से आ रही मानसूनी हवाओं की रफ्तार धीमी होने के कारण अगले सप्ताह से प्रदेश में ज्यादा बरसात के आसार नहीं हैं।

विभाग के अनुसार मानसूनी गतिविधियों पर करीब एक सप्ताह का ब्रेक रहेगा, जिसके बाद सितंबर के पहले सप्ताह में मानसून के दोबारा सक्रिय होने की संभावना जताई है। विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक अगस्त महीने में हरियाणा में अब तक 257.9 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है, जो सामान्य से करीब 14 फीसदी कम है।

वहीं, बीते कल 19 अगस्त को कुरुक्षेत्र में सबसे ज्यादा 84.5 MM बारिश दर्ज की गई। इसके अलावा पंचकूला में 67.5 MM, यमुनानगर में 60 MM, फतेहाबाद में 32 MM और सोनीपत में 29.5 MM बारिश दर्ज की गई।

हरियाणा में औसतन अधिकतम तापमान में 0.4°C की मामूली बढ़त देखी गई, हालांकि यह सामान्य के आसपास ही बना रहा। प्रदेश में हिसार सबसे गर्म दर्ज किया गया, जहां पारा 37.0°C तक पहुंच गया।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News