हरियाणा में अंबाला से कैथल तक का सफर होगा एकदम आसान ! जल्द तैयार होगी ये सड़क परियोजना

 | 
हरियाणा में अंबाला से कैथल तक का सफर होगा एकदम आसान ! जल्द तैयार होगी ये सड़क परियोजना 

Udaipur Times, Haryana News, चंडीगढ़ : हरियाणा में अंबाला से कैथल तक सफर करने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। NHAI ने हरियाणा के अंबाला-कैथल मार्ग के लंबे समय से अधूरे पड़े निर्माण को पूरा करने के लिए समयसीमा तय कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार NHAI ने हाई कोर्ट को बताया कि अंबाला-कैथल सड़क परियोजना का काम मार्च 2027 तक पूरा कर लिया जाएगा। मामले की अगली सुनवाई पांच अप्रैल 2027 को होगी और उस समय प्राधिकरण की ओर से ताजा स्थिति रिपोर्ट दाखिल की जाएगी। Haryana News

टोल प्लाजा शामिल नहीं

जानकारी के मुताबिक NHAI की ओर से पेश वरिष्ठ अधिवक्ता चेतन मित्तल ने सुनवाई के दौरान अदालत को बताया कि मौजूदा परियोजना के तहत सड़क को मजबूत करने का काम किया जा रहा है और इसे मार्च 2027 तक पूरा करने की समयसीमा निर्धारित की गई है। Haryana News

मिली जानकारी के अनुसार उन्होंने स्पष्ट किया कि मार्ग पर बना टोल प्लाजा वर्तमान परियोजना का हिस्सा नहीं है। टोल प्लाजा पहले की एक परियोजना के तहत स्थापित किया गया था और वह परियोजना पहले ही पूरी हो चुकी है। Haryana News

जानकारी के मुताबिक खंडपीठ ने NHAI की ओर से दी गई जानकारी को दर्ज करते हुए मामले की अगली सुनवाई पांच अप्रैल 2027 के लिए तय कर दी। उस दिन सड़क परियोजना की प्रगति को लेकर ताजा रिपोर्ट अदालत के समक्ष रखी जाएगी।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News