हरियाणा से चंडीगढ़ का सफर होगा बिल्कुल आसान, अब इन रूटों से होकर दौड़ेगी रोडवेज बस
Udaipur Times, Haryana News : भिवानी से सुबह साढ़े चार बजे चंडीगढ़ के लिए रवाना होने वाली रोडवेज बस अब जींद से 152-डी एक्सप्रेसवे सड़क मार्ग होते हुए चंडीगढ़ पहुंचेगी। इससे बस तय समय से एक घंटे पहले चंडीगढ़ बस स्टैंड पहुंचेगी।
इससे यात्री समय रहते अपने गंतव्य पर पहुंच पाएंगे। भिवानी बस स्टैंड से रोडवेज बस सुबह साढ़े चार बजे यात्रियों को लेकर चंडीगढ़ के लिए रवाना होती है। यह बस भिवानी से जींद, कैथल, पेहोवा, अंबाला होते हुए चंडीगढ़ तक आवागमन करती है। अब यह बस पहले की तरह भिवानी से जींद पहुंचेगी।
जींद से यह बस 152-डी एक्सप्रेसवे मार्ग से होते हुए सीधे चंडीगढ़ पहुंचेगी। यह बस कैथल, पेहोवा आदि नहीं जाएगी। इससे बस लगभग एक घंटे पहले चंडीगढ़ पहुंच जाएगी। पहले यह बस सुबह साढ़े दस बजे चंडीगढ़ पहुंचती थी। अब यह साढ़े नौ बजे ही चंडीगढ़ पहुंच जाएगी। इससे यात्री एक घंटे पहले निर्धारित स्थान, चंडीगढ़ पहुंच पाएंगे।
यात्रियों की डिमांड पर रोडवेज विभाग ने जींद से बस का रूट डायवर्ट किया है। क्योंकि भिवानी से चंडीगढ़ जाने वाले बस यात्रियों को जरूरी कार्य के लिए सुबह 10 बजे तक संबंधित ऑफिस आदि में पहुंचना होता है। यह बस साढ़े दस बजे पहुंचती थी। इसलिए बस के रूट को जींद से डायवर्ट कर वाया 152-डी एक्सप्रेसवे किया गया है।
इस रूट से यह बस साढ़े नौ बजे ही चंडीगढ़ पहुंच जाएगी। इससे यात्री समय पर अपने जरूरी कार्य के लिए संबंधित गंतव्य तक पहुंच पाएंगे। हालांकि यह बस चंडीगढ़ से अंबाला, पेहोवा, कैथल होते हुए वापस भिवानी आएगी।
भिवानी। भिवानी बस स्टैंड पर निर्धारित बूथों पर लगी हुई बस।
भिवानी-चंडीगढ़ के बीच चलने वाली बसों स्थिति
सुबह 4:30 बजे : वाया जींद (NH-152D)
सुबह 5:00 बजे : वाया महम, गोहाना, पानीपत, करनाल
सुबह 6:05 बजे : वाया हांसी, जींद, कैथल
सुबह 7:20 बजे : वाया NH-152D एक्सप्रेसवे
सुबह 11:20 बजे : वाया जींद, कैथल, पेहोवा, अंबाला
दोपहर 1:50 बजे : वाया जींद, कैथल, पेहोवा, अंबाला
दोपहर 2:20 बजे : वाया रोहतक, गोहाना, करनाल, पानीपत
शाम 5:00 बजे : वाया रोहतक, गोहाना, पानीपत, अंबाला
सुबह साढ़े चार बजे चलने वाली बस का रूट डायवर्ट
❝ यात्रियों की सुविधा को देखते हुए भिवानी से सुबह साढ़े चार बजे चंडीगढ़ के लिए चलने वाली बस का रूट जींद से डायवर्ट किया गया है। यह बस जींद पहुंचकर NH-152D एक्सप्रेसवे पर एंट्री करेगी। यहां से यह सीधे चंडीगढ़ पहुंचेगी। इससे गंतव्य पहुंचने में यात्रियों को एक घंटे का लाभ होगा।❞ - दीपक कुंडू, जीएम रोडवेज भिवानी।