हरियाणा से दिल्ली का सफर होगा बेहद आसान ! यहां बनेगा नया 8 KM लंबा एलिवेटेड कॉरिडोर
Udaipur Times, New Delhi : हरियाणा से दिल्ली जाने वाले वाहन चालकों के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। हरियाणा के बहादुरगढ़ से दिल्ली आने-जाने वाले लोगों का सफर अब बेहद आसान होने वाला है।
मिली जानकारी के अनुसार मुंडका से पीरागढ़ी के बीच करीब 8 KM लंबा एलिवेटेड कॉरिडोर बनने जा रहा है। इस कॉरिडोर के बनने से बहादुरगढ़ से दिल्ली की ओर जाने वाले वाहन चालकों को मुंडका चौक और आसपास के जाम से काफी राहत मिलने की उम्मीद है। Haryana News
जानकारी के मुताबिक बहादुरगढ़ से दिल्ली आने-जाने वालों के लिए दिल्ली रोड पर ट्रैफिक जाम समस्या बना हुआ है। ऐसे में प्रस्तावित एलिवेटेड कॉरिडोर इस पूरे रूट के लिए महत्वपूर्ण साबित हो सकता है।
मिनटो में पूरा होगा सफर
रिपोर्ट के मुताबिक, अएलिवेटेड कॉरिडोर बनने के बाद यह सफर करीब 20 से 25 मिनट में पूरा होने की उम्मीद है। इससे रोजाना दिल्ली जाने वाले नौकरीपेशा लोगों, कारोबारियों और अन्य यात्रियों को सीधा फायदा मिलेगा। Haryana News
मिली जानकारी के अनुसार बहादुरगढ़ में बड़ी संख्या में लोग रोजाना दिल्ली के नांगलोई, पीरागढ़ी, पंजाबी बाग और आगे के इलाकों में नौकरी, कारोबार और अन्य कामों के लिए जाते हैं। मौजूदा समय में मुंडका चौक और न्यू रोहतक रोड के आसपास जाम के कारण उन्हें परेशानी होती है। Haryana News
बाईपास मिलने की तैयारी
जानकारी के मुताबिक कॉरिडोर बनने के बाद न्यू रोहतक रोड पर वाहनों का दबाव भी कम होने की उम्मीद है। भविष्य में इस सड़क को यूईआर-2 से जोड़ने की योजना भी बताई गई है। इससे नजफगढ़, बहादुरगढ़ और आसपास के क्षेत्रों से आने वाले वाहनों को दिल्ली के अंदर जाने के बजाय वैकल्पिक मार्ग मिल सकेगा। Haryana News
मिली जानकारी के अनुसार इसके अलावा पीरागढ़ी, नांगलोई, राजधानी पार्क और मुंडका चौक जैसे व्यस्त इलाकों में ट्रैफिक व्यवस्था बेहतर होने की उम्मीद है।