वडोदरा से मुंबई का सफर होगा सुपरफास्ट ! जल्द शुरू होगी बुलेट ट्रेन, रेल मंत्री का बड़ा ऐलान
Udaipur Times, New Delhi : रेल यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि अगले साल मई या जून में स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल रन शुरू हो जाएगा। दो-चार महीने के परीक्षण के बाद साल के अंत तक बुलेट ट्रेन का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोकार्पण करेंगे।
वडोदरा में नमो फॉर विकसित भारत कार्यक्रम में वैष्णव ने कहा कि बुलेट ट्रेन परियोजना को आत्मनिर्भर भारत के विजन के अनुरूप विकसित किया जा रहा है। आप बुलेट ट्रेन के जरिये वडोदरा से मुंबई सिर्फ डेढ़ घंटे में पहुंच जाएंगे। बुलेट ट्रेन परियोजना के अंतर्गत निर्माण कार्य बहुत तेजी से चल रहे हैं। उम्मीद है कि सूरत-वापी खंड साल के अंत तक पूरा हो जाएगा।
वैष्णव ने कहा, हम ऑपरेटिंग सिस्टम और रिजर्वेशन सिस्टम से लेकर पुराने निर्माण प्रोटोकॉल तक हर चीज में सुधार कर रहे हैं। उन्होंने माल ढुलाई के कामकाज को आधुनिक बनाने की कोशिशों के तहत नए वैगन डिजाइनुल का भी जिक्र किया जिनमें नमक की ढुलाई के लिए खास डिजाइन भी शामिल है।
वैष्णव बोले-परियोजना को आत्मनिर्भर भारत के विजन के रूप में कर रहे विकसित
वंदे भारत कार्गो ट्रेनें भी चलाने की तैयारी
रेल मंत्री ने कहा कि 280 रेलवे स्टेशनों का पुनर्विकास किया गया है और 36,000 किलोमीटर नए ट्रैक बिछाए गए हैं। अब वंदे भारत तकनीक वाली कार्गो ट्रेनें तैयार की जा रही हैं। ...रेलवे का जो आधुनिक रूप सामने आ रहा है उससे आने वाली कई पीढ़ियों को लाभ होगा।