देश के चहुँमुखी विकास हेतु आवश्यक ज्ञान को प्रदर्शनी व चलचत्रों के माध्यम से समझाया

अंतिम दिन को विवेकानंद सभागार कालेज व स्कूली छात्र-छात्राओं व शहर के नागरिकों से आच्छादित था।

 | 

देश के चहुँमुखी विकास हेतु आवश्यक ज्ञान को प्रदर्शनी व चलचत्रों के माध्यम से समझाया

अंतिम दिन को विवेकानंद सभागार कालेज व स्कूली छात्र-छात्राओं व शहर के नागरिकों से आच्छादित था।

शहर के जैन अग्रवाल समाज के अध्यक्ष श्री ए डी अग्रवालय श्री अग्रवाल वैश्य समाज के अध्यक्ष श्री पुष्कर अग्रवालय प्रवासी अग्रवाल समाज के अद्द्यक्ष श्री श्याम सुन्दर अग्रवालय लक्षरी अग्रवाल समाज के अध्यक्ष श्री राम चन्द्र अग्रवालय परमाणु ऊर्जा विभाग के जन-जागरूकता प्रभाग के अध्यक्ष श्री इस के मल्होत्रा, पूर्व वरिष्ठ वैज्ञानिक श्री दिलीप भाटिया व अन्य वरिष्ठ व विद्वानजन महोत्सव में उपस्थित थे। सभी ने महोत्सव में पधारे आगंतुकों को देश के चहुँमुखी विकास में सहायक आवश्यक ज्ञान को बताया।

महोत्सव में पधारे विद्वान जनों ने बताया की आज यदि देश के लिए किसी अहम बात की आवश्यकता है तो वह है- देश के समग्र विकास की महत्वपूर्ण योजनाओं के सन्दर्भ में हकीकतों से वाकिफ होने की। महान लोकतांत्रिक भारत देश की जनता को अपने परम्परावादी विचारधारा से निकलकर संसार के वास्तविक ज्ञान की दिशा में चलना परमावश्यक हो गया है।

देश के चहुँमुखी विकास हेतु आवश्यक ज्ञान को प्रदर्शनी व चलचत्रों के माध्यम से समझाया

भारत की जनता जिज्ञासु तो है लेकिन करने योग्य कार्य के ज्ञान से अनभिज्ञ होने की वजह से विकास की योजनाओं के मार्ग में दीवार की तरह से खड़ी हो जाती रही है। महोत्सव में पधारे सभी वरिष्ठ विद्वानों ने भारत की परमाणु सहेली के अदम्य साहस व सत्य ज्ञान को जन-जन तक पहुँचाने के अनथक कार्यों की प्रशंसा की और देश के जिम्मेदार व्यक्तियों से अपील की की वे परमाणु सहेली की शक्ति को आगे से आगे बढ़ाने में इनकी हर संभव मदद करें। महोत्सव में कालेज के छात्र-छात्राओं ने रंगारंग नृत्य प्रस्तुत किये।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News