अपना दुखड़ा सुनाने महिला पहुंची कलेक्ट्री

बिना कारण नौकरी से निकाले जाने के कारण एक महिला कलेक्ट्री अपने तीन बच्चो के साथ पहुंच गई, महिला ने जिला कलेक्टर से पुनः नौकरी लगवाने की गुहार लगाई है।

 | 

अपना दुखड़ा सुनाने महिला पहुंची कलेक्ट्री

बिना कारण नौकरी से निकाले जाने के कारण एक महिला कलेक्ट्री अपने तीन बच्चो के साथ पहुंच गई, महिला ने जिला कलेक्टर से पुनः नौकरी लगवाने की गुहार लगाई है।

जानकारी है कि 9 अप्रैल 2012 को लिबर्टी फास्फेट कम्पनी, मादडी में छत गिरने से वह कार्यरत चौकीदार शंभूलाल ओड घायल हो गया था, इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई थी, उसके इलाज का खर्चा कम्पनी द्वारा नही देने पर उसकी पत्नी पुष्पा देवी जिला परिषद के आगे पुरे परिवार सहित सहायता के लिए बैठ गई थी। जिला कलेक्टर ने पुष्पा को कम्पनी से पैसे भी दिलवाए थे और उसके पति के स्थान पर माली कि नौकरी भी लगवाई थी।

पुष्पा देवी ने बताया कि 1 अप्रैल से उसके ठेकेदार ने उसे काम पर आने से मना कर दिया, पुष्पा के पति की मौत के बाद उसके बड़े पुत्र की भी दुर्घटना में मौत को गई थी।

पुष्पा ने बताया कि उसके तीन छोटे बच्चे हे जिन्हें उसे पलना है, नौकरी से निकाल देने पर परिवार की भुखमरी की स्थति हो जाएगी।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News