लेक फेस्टिवल की शुरुआत झीलो पर एक बड़े श्रमदान कार्यक्रम से होगी।

जिला कलेक्टर रोहित गुप्ता तथा नगर निगम आयुक्त सिद्धार्थ सिहाग ने रविवार को झील मित्र संस्थान,झील संरक्षण समिति ,स्मार्ट सिटी कॉर्पोरेशन एवं डॉ मोहनसिंह मेहता मेमोरियल ट्रस्ट के सानिध्य में आयोजित श्रमदान में की।

The post

 | 

श्रमदान मुहीम में ब्रह्मपोल  झील क्षेत्र से भारी मात्रा में पूजन सामग्री,घरेलू कचरा ,जलीय घास,पुराने कपड़े, पॉलिथीन,थर्मोकोल एवं सड़ांध युक्त खाद्य सामग्री निकाली।  जे सी बी मशीन से झील पेटे के भराव को भी हटाया गया।

लेक फेस्टिवल की शुरुआत झीलो पर एक बड़े श्रमदान कार्यक्रम से होगी। श्रमदान में  कलेक्टर रोहित गुप्ता, आयुक्त सिद्धार्थ सहित महेंद्र समदानी,मोहन सिंह चौहान,रामलाल,ललित पुरोहित,इंग्लैंड के इयन,ट्रस्ट अध्यक्ष मानव सिंह,बी एल पालीवाल,दुर्गा शंकर,कुंदन सिंह ,तेज शंकर पालीवाल,डॉ अनिल मेहता,नन्द किशोर शर्मा सहित नगर निगम कर्मियों एवं स्थानीय श्रमदानियो ने भाग लिया ।। इस अवसर पर झील सुधार पर विस्तृत परिचर्चा में जिला कलेक्टर एवं आयुक्त ने ब्रह्मपाल गेट  के बाहर दोनों और झील क्षेत्र के सौन्दर्यीकरण , पेडल बोटिंग का निर्णय लिया। गेट के ठीक पास से कचरा स्टैंड को स्थानान्तरित करने का निर्णय लिया। झील में मर रही मछलियो की जाँच के लिए उन्हें मात्स्यकी महाविद्यालय भेज मरने के कारणों का पता लगाया जायेगा। जिन मेनहोल में लीकेज है वंहा ग्राउटिंग करवाई जायेगी।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News