गिट्स के दीपक ने एन.सी.सी. कैम्प में 02 सिल्वर पदक जीतकर लहराया परचम

गीतांजली इन्स्टिीट्यूट ऑफ़ टेक्नीकल स्टडीज मैकेनिकल इन्जिनियरिंग विभाग के छात्र अण्डर अफसर दीपक व्यास ने 06 राज पंजाब बटालियन द्वारा आयोजित एडवांस लिडरशिप कैम्प में देश के विभिन्न निदेशालयों से आये चयनित कैडेट्स के बीच ट्रेनिंग के दौरान विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लेकर यह सिल्वर पदक हासिल किये।

 | 

संस्थान के निदेशक डाॅ. विकास मिश्र ने बताया कि कोटा में आयोजित बेसिक लीडरशिप कैम्प में बेहतरीन प्रदर्शन करने के फलस्वरूप यू.ओ. दीपक को ए.एल.सी. कैम्प के लिए चुना गया। ए.एन.ओ. चिन्तल पटेल के अनुसार एन.सी.सी. यह पदक कैम्प के दौरान विद्यार्थियों अच्छे प्रदर्शन अनुशासन एवं सांस्कृतिक प्रोग्रामों में भाग लेकर श्रेष्ठ आने पर प्रदान करती हैं।

अब पढ़ें उदयपुर टाइम्स अपने मोबाइल पर – यहाँ क्लिक करें

संस्थान के मैकेनिकल इन्जिनियरिंग विभाग के विभागाध्यक्ष डाॅ. दीपक पालीवाल ने कहा कि एन.सी.सी. भारत का सैन्य कैडेट कोर है जो काॅलेज के विद्यार्थियों को सेना, नौसेना तथा वायु सेना के लिए सैन्य प्रशिक्षण प्रदान करता हैं। वित्त नियंत्रक बी.एल. जांगिड़ ने कैडेट कोे शुभकामनाएं दी।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News