सिरसा CDLU में दाखिले के लिए आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ी, जल्दी करें आवेदन

 | 
सिरसा CDLU में दाखिले के लिए आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ी, जल्दी करें आवेदन 

Udaipur Times, Haryana News, सिरसा 16 जुलाई 2026 : चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय, सिरसा के कुलगुरु प्रो. विजय कुमार ने विद्यार्थियों के हितों को ध्यान में रखते हुए विश्वविद्यालय शिक्षण विभागों में संचालित स्नातकोत्तर (पीजी) पाठ्यक्रमों में प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 15 जुलाई से बढ़ाकर 21 जुलाई 2026 कर दी है। इस संबंध में विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. सुनील कुमार द्वारा अधिसूचना जारी की गई है।

शैक्षणिक मामलों के अधिष्ठाता प्रो. सुशील कुमार ने बताया कि अनेक विद्यार्थियों की मांग को देखते हुए कुलगुरु ने आवेदन तिथि बढ़ाने का निर्णय लिया है, ताकि अधिक से अधिक पात्र अभ्यर्थियों को प्रवेश प्रक्रिया में भाग लेने का अवसर मिल सके। उन्होंने इच्छुक अभ्यर्थियों से निर्धारित अवधि के भीतर प्रवेश पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया पूर्ण करने की अपील की।

उन्होंने कहा कि अंतिम तिथि के बाद प्राप्त होने वाले किसी भी आवेदन पर विचार नहीं किया जाएगा। प्रवेश प्रक्रिया से संबंधित विस्तृत जानकारी विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर हैंडबुक ऑफ इन्फॉर्मेशन में उपलब्ध है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News