दिल्ली-हरियाणा और राजस्थान समेत इन राज्यों में आज होगी आखिरी बरसात, कल के बाद पूरे देशभर में बढ़ेगी गर्मी

 | 
दिल्ली-हरियाणा और राजस्थान समेत इन राज्यों में आज होगी आखिरी बरसात, कल के बाद पूरे देशभर में बढ़ेगी गर्मी

Udaipur Times, Weather Update : देशभर में मौसम का मिजाज काफी बदला हुआ है। उत्तर भारत में कई दिनों से रुक रुककर जारी आंधी और बारिश आज अंतिम पड़ाव में आ गई है। आज पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर, अवध, पूर्वांचल, बुंदेलखंड, उत्तर मध्यप्रदेश, उत्तर और पूर्वी राजस्थान के जिलों में दोपहर बाद से देर रात के घंटों के दौरान कही आंधी तो कही बारिश वाली गतिविधियां होगी।

उत्तर भारत के राज्यों का मौसम पूर्वानुमान:

पंजाब व चंडीगढ़:

राज्य के मध्य व पूर्वी हिस्सों में मौसम साफ और आंशिक बादलवाही वाला रहेगा, देर शाम के घंटों में कहीं कहीं हल्की बारिश, आंधी व गरज चमक संभव है। लेकिन पश्चिमी पंजाब के हिस्सों में मौसम बिखरी हुई हल्की से मध्यम बारिश होगी, कुछ जगह तेज बारिश और ओलावृष्टि भी संभव है।

हरियाणा व दिल्ली:

राज्य उत्तर, पूर्वी व मध्य हिस्सों में कहीं कहीं हल्की बारिश की गतिविधियां आंधी/धूल भरी आंधी के साथ देखी जाएगी। जबकि पश्चिम और दक्षिण पश्चिमी जिलों तेज धूल भरी आंधी और बिखरी हुई हल्की से मध्यम बारिश की प्रबल संभावना है।

उत्तर प्रदेश:

पश्चिमी UP में कई जगह हल्की बारिश व कहीं कहीं तेज बारिश संभव है। उत्तर प्रदेश के मध्यी जिलों में बूंदाबांदी की संभावना है। 
जबकि पूर्वी UP के अधिकांश हिस्सों मे आंशिक बादलवाही वाला रहेगा, जिसके दौरान गरज और आंधी के साथ हल्की बारिश या बूंदाबांदी संभव है।

राजस्थान:

आज उत्तर और पूर्वी राजस्थान के जिलों में हल्की से मध्यम बारिश गरज चमक एवं आंधी की गतिविधियां होगी। जबकि दक्षिण-पश्चिमी राजस्थान, दक्षिण पूर्वी राजस्थान में मौसम मुख्यतः शुष्क व गर्म बना रहेगा। बारिश की गतिविधियां सिर्फ सीमित इलाकों में हो सकती है।

मध्य प्रदेश:

उत्तर, पूर्वी व दक्षिण पूर्वी हिस्सों में हल्की बारिश के साथ कुछ जगह तेज बारिश संभव है। जबकि पश्चिमी मध्य प्रदेश में मौसम मुख्यतः साफ से आंशिक बादलवाही वाला रहेगा। बारिश की संभावना नहीं है।

दिल्ली-हरियाणा और राजस्थान समेत इन राज्यों में आज होगी आखिरी बरसात, कल के बाद पूरे देशभर में बढ़ेगी गर्मी

कल का मौसम पूर्वानुमान:

कल सिर्फ पंजाब, हरियाणा, उत्तर राजस्थान, बुंदेलखंड में कही कही बूंदाबांदी हो सकती है। लेकिन बड़े पैमाने पर बारिश की गतिविधियां उत्तर भारत के अन्य मैदानी इलाकों में नहीं होगी। 

17 मई से पूरे उत्तर और मध्य भारत में मौसम साफ होता नजर आएगा और तेज गर्मी की शुरुआत होगी।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News