हरियाणा में मौसम को लेकर ताजा अपडेट जारी, जाने विभाग की नई रिपोर्ट

 | 
हरियाणा में मौसम को लेकर ताजा अपडेट जारी, जाने विभाग की नई रिपोर्ट 

Udaipur Times, Haryana Weather : हरियाणा में मौसम फिर से करवट ले रहा है। इसके साथ ही प्रदेश में ठंड ने दस्तक देनी शुरू कर दी है। मौसम विभाग ने जानकारी दी है की प्रदेश में नवंबर महीने की शुरुआत के साथ ही रात के तापमान में गिरावट का दौर जारी है। हालांकि दिन में अभी भी गर्मी का अहसास बना हुआ है।

विभाग की जारी रिपोर्ट के मुताबिक, 2 नवंबर को प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान नारनौल में 13.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं हिसार में अधिकतम तापमान 33.1 डिग्री के साथ प्रदेश में सबसे ज्यादा रहा।

जिसके चलते प्रदेश में दिन और रात के तापमान में अंतर बना हुआ है। इसके साथ ही सुबह और रात के समय हल्की ठंड महसूस होने लगी है।

मौसम विभाग के मुताबिक, प्रदेश का औसत न्यूनतम तापमान पिछले दिन के मुकाबले 0.5 डिग्री गिरा है, लेकिन यह सामान्य से 1.6 डिग्री कम रहा।

दूसरी ओर अधिकतम तापमान में औसतन 1.3 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। प्रदेश में फिलहाल बारिश दर्ज नहीं की गई।

विभाग की जारी रिपोर्ट के मुताबिक, न्यूनतम तापमान के मामले में नारनौल 13.5 डिग्री के साथ सबसे ठंडा रहा। भिवानी में 14 डिग्री, फतेहाबाद में 14.9 डिग्री, हिसार और सिरसा में करीब 15 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। अधिकांश जिलों में न्यूनतम तापमान 15 से 18 डिग्री के बीच रहा। इससे रात के समय ठंड का असर बढ़ने लगा है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News