राजस्थान में मौसम को लेकर ताजा अपडेट जारी, जाने आगे कैसा रहेगा मौसम का मिजाज

 | 
राजस्थान में मौसम को लेकर ताजा अपडेट जारी, जाने आगे कैसा रहेगा मौसम का मिजाज 

Udaipur Times, Rajasthan Weather : राजस्थान में मौसम का मिजाज बदल गया है। जिसके चलते प्रदेश के कुछ हिस्सों में रात के तापमान में गिरावट होने से अब सर्दी बढ़ने लगी है। मौसम विभाग ने जानकारी दी है की शेखावाटी के इलाकों में न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस से नीचे आ गया।

वहीं दूसरी और सीकर और फतेहपुर में माउंट आबू जैसी सर्दी है। विभाग के मुताबिक प्रदेश में अगले एक सप्ताह मौसम ड्राई रहने और रात के तापमान में थोड़ी गिरावट होने का अनुमान जताया है।

बीते 24 घंटे में सभी शहरों का आसमान साफ रहा और धूप निकली। विभाग की जारी रिपोर्ट के मुताबिक, बाड़मेर, जैसलमेर, जोधपुर में अधिकतम तापमान 35 से 37 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज हुआ। इसके साथ ही प्रदेश में मंगलवार को बाड़मेर में सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान 36.6 डिग्री सेल्सियस रहा।

शेखावाटी के सीकर, फतेहपुर में मंगलवार रात तेज सर्दी रही। दोनों जगह न्यूनतम तापमान 12.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। वहीं सबसे ठंडी रात माउंट आबू में रही, जहां न्यूनतम तापमान 11.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

इसके अलावा भीलवाड़ा में न्यूनतम तापमान 14.7, उदयपुर में 14.9, सिरोही में 15.7, करौली में 15.9, चित्तौड़गढ़ में 15.2, पिलानी में 15.7 और अजमेर में 15.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश में अगले एक सप्ताह तक आसमान साफ रहने की संभावना जताई है। इस दौरान दिनभर धूप रहने और कुछ शहरों के अधिकतम तापमान में मामूली बढ़ोतरी होने की संभावना है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News