Udaipur Times, Rajasthan Weather : राजस्थान में इन दिनों मौसम का मिजाज बदल रहा है। विभाग ने जानकारी दी है की प्रदेश में नवंबर का दूसरा सप्ताह बीतने को है, लेकिन ठंड ने लेकसिटी में पूरी तरह से दस्तक नहीं दी है। गुरुवार को तेज धूप से दिन में गर्मी का असर रहा। हालांकि, शाम ढलने के बाद मौसम में बदलाव नजर आया और हल्की सर्दी महसूस होने लगी।
विभाग की जारी रिपोर्ट के मुताबिक गुरुवार को शहर का अधिकतम तापमान 32.1 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम 14.2 डिग्री रहा। दिन और रात के तापमान में करीब 18 डिग्री का अंतर रहा।
मौसम विभाग के अनुसार 15 नवंबर के बाद प्रदेश के कुछ हिस्सों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री तक गिरावट हो सकती है। इससे रात-सुबह के समय सर्दी का असर बढ़ने की संभावना है। फिलहाल उदयपुर सहित दक्षिणी राजस्थान में हल्की ठंडक महसूस होगी। विभाग के मुताबिक, नवंबर के तीसरे सप्ताह में सर्दी के तेवर तेज होने के संकेत हैं।