तरूणी 2015 का आगाज़
राजस्थान महिला टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज, उदयपुर में आयोजित तरूणी 2015 कार्यक्रम की प्रभारी डॉ. शैलजा भारद्वाज ने बताया कि मुख्य अतिथि प्राचार्या प्रो. प्रभा वाजपेयी ने अपने उद्बोधन में छात्राध्यापिकाओं को आव्हान किया की तीन दिवसीय सांस्कृतिक एवं साहित्यिक प्रतियोगिताओं में भाग लेकर ऐसी मधुर संगीत की तरंगें पैदा करें जिसे सुनकर सभी स्त्रोता मंत्र मुग्ध होकर तालियों के साथ वाह-वाह कर वातावरण को संगीतमय बना देवें।

आज सम्पन्न हुई विभिन्न प्रतियोगिता में कविता पाठ प्रथम प्रियंका रावल, द्वितीय पूजा गुप्ता, ममता पालीवाल, तृतीय रेखा जैन रही इसके निर्णायकगण डॉ जे.सी. व्यास एवं श्री एल. एन. जोशी रहें। एकल गान में प्रथम प्रियंका डागर, द्वितीय ममता पालीवाल एवं तृतीय रानु सुहालका एवं समूह गान प्रतियोगिता में प्रथम सरोजिनी नायडू सदन, द्वितीय लक्ष्मीबाई सदन एवं तृतीय सुभद्रा कुमारी चौहान की छात्राध्यापिका रही।
एकल गायन एवं समूह गायन की निर्णायक श्रीमती पूनम आदीवाल एवं श्रीमती बिन्दु जोशी द्वारा भी संगीतमय प्रस्तुतियां दी गई। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती अंकुर कपूर तुली एवं डॉ. दीप्ति पण्ड्या ने किया एवं धन्यवाद पूजा श्रीमाली द्वारा दिया गया।