देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों की लिस्ट जारी, देखें किस कंपनी ने मारी बाजी ?

 | 
देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों की लिस्ट जारी, देखें किस कंपनी ने मारी बाजी ?

Udaipur Times, Automobile News : जून 2026 में हैचबैक कारों की बिक्री में Maruti Suzuki का दबदबा देखने को मिला। Maruti Suzuki WagonR लगातार सबसे ज्यादा बिकने वाली हैचबैक रही, जबकि Swift और Baleno की बिक्री में भी अच्छी बढ़ोतरी दर्ज की गई। दूसरी ओर Tata Altroz और Hyundai i20 की मांग में गिरावट देखने को मिली।

1. Maruti Suzuki WagonR

जून 2026 में 16,952 यूनिट की बिक्री के साथ WagonR पहले स्थान पर रही। पिछले साल के मुकाबले इसकी बिक्री में 31 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई।

कार की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 4,98,900 रुपये है, जबकि टॉप वेरिएंट की कीमत 6.95 लाख रुपये तक जाती है। इसमें 1.0 लीटर और 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन के साथ CNG विकल्प भी मिलता है।

देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों की लिस्ट जारी

2. Maruti Suzuki Swift

Swift ने 15,215 यूनिट की बिक्री के साथ दूसरा स्थान हासिल किया। इसकी बिक्री में सालाना आधार पर 15 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई। स्पोर्टी डिजाइन, बेहतर परफॉर्मेंस और नए फीचर्स की वजह से यह युवाओं की पसंद बनी हुई है।

देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों की लिस्ट जारी

3. Maruti Suzuki Baleno

Baleno की 12,488 यूनिट बिकीं और यह तीसरे स्थान पर रही। इसकी बिक्री में 39 प्रतिशत की शानदार बढ़ोतरी दर्ज की गई। प्रीमियम डिजाइन, बड़ा केबिन और आधुनिक फीचर्स इसकी लोकप्रियता की बड़ी वजह हैं।

देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों की लिस्ट जारी

4. Maruti Suzuki Alto

Alto ने 10,388 यूनिट की बिक्री के साथ चौथा स्थान हासिल किया। इसकी बिक्री में सबसे ज्यादा 106 प्रतिशत की सालाना बढ़ोतरी दर्ज की गई। कम कीमत और बेहतर माइलेज के कारण यह पहली बार कार खरीदने वालों की पसंद बनी हुई है।

देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों की लिस्ट जारी

5. Tata Tiago

Tata Tiago की 7,329 यूनिट बिकीं और यह टॉप-5 में शामिल रही। इसकी बिक्री में 22 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई। मजबूत सेफ्टी, आकर्षक डिजाइन और फीचर-लोडेड केबिन इसकी खासियत हैं।

अन्य हैचबैक कारों की बिक्री

Hyundai Grand i10 - 4,865 यूनिट
Toyota Glanza - 3,512 यूनिट
Tata Altroz - 2,426 यूनिट
Hyundai i20 - 1,828 यूनिट
Maruti Suzuki Celerio - 1,261 यूनिट

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News